लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस ने भी ईडी, सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया, अब भाजपा कर रही है', - अखिलेश यादव

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 17, 2023 16:47 IST

ईडी व सीबीबाई जैसी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश यादव ज्यादा से ज्यादा दलों के नेताओं को साथ लाना चाहते हैं। इस क्रम में अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव का भाजपा को हराने का आह्वानकोलकाता में होगी सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकविपक्षी दलों को एकजुट करना चाहते हैं अखिलेश

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशों में जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मानना है कि इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा है कि वह चाहते हैं कि भाजपा को उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत दोनों जगह हराया जाए।

अखिलेश यादव इस समय समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए कोलकाता में हैं। शनिवार 18 मार्च व रविवार 19 मार्च को  कोलकाता में ये बैठक होनी है। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा, "सभी वरिष्ठ नेता एक साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि बीजेपी को कैसे हराया जाए। कांग्रेस ने भी उनका (ईडी-सीबीआई) इस्तेमाल किया जब वे सत्ता में थे। अब बीजेपी उनका इस्तेमाल कर रही है। जो भी उनकी (भाजपा) पार्टी में शामिल होता है, उस पर ईडी-सीबीआई का कोई छापा नहीं पड़ता। हम चाहते हैं कि बीजेपी को यूपी और दक्षिण भारत दोनों जगहों से हराया जाए।"

बता दें कि कोलकाता में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11 साल के अंतराल के बाद हो रही है।  ईडी व सीबीबाई जैसी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश यादव ज्यादा से ज्यादा दलों के नेताओं को साथ लाना चाहते हैं। इस क्रम में अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिल सकते हैं। गुरुवार, 16 मार्च को अखिलेश यादव ने दिल्ली में लालू प्रसाद यादव से और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला से भी इसी सिलसिले में मुलाकात की थी।

बता दें कि सिर्फ अखिलेश यादव ही नहीं बल्कि तमाम विपक्षी दलों के नेता भाजपा पर ईडी व सीबीबाई जैसी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं। जमीन के बदले नौकरी के मामले में लालू यादव के परिवार पर जांच एजेंसियों का शिकंजा हो या दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर मनीष सिसोदिया के खिलाफ चल रही जांच, विपक्षी दलों का आरोप है भाजपा जांच एजेंसियों का प्रयोग विपक्ष की आवाज दबाने और विरोधियों को किनारे लगाने के लिए कर रही है। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकांग्रेसBJPसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप