लाइव न्यूज़ :

गुजरात में टीके की कमी होने का कांग्रेस का आरोप, भाजपा ने किया खंडन

By भाषा | Updated: June 29, 2021 00:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 जून गुजरात में सोमवार को विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) के लंबे-चौड़े दावों के बावजूद, टीकाकरण कार्यक्रम के "कुप्रबंधन और खराब योजना" के कारण राज्य में लोगों को कोरोना वायरस के टीके नहीं मिल रहे हैं।

गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कांग्रेस के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से लोगों को टीके मिल रहे हैं क्योंकि भारतीय कंपनियां टीका उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गयी हैं।

इससे पहले दिन में, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए टीकाकरण में भाजपा सरकार की ओर से "कुप्रबंधन और खराब योजना" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक लाख खुराक की मांग के मुकाबले, अहमदाबाद शहर को केवल 10,000 खुराक मिलती है। केवल एक सप्ताह में, गुजरात टीकाकरण के मामले में गिरकर देश में सातवें स्थान पर चला गया है।

उन्होंने आरोप लगाया, "लोगों को लंबी कतारों में खड़े रहने के बावजूद टीका नहीं मिल रहा है। यह वास्तविकता है, जो सरकार के बड़े-बड़े दावों के बिल्कुल विपरीत है।

आरोपों का खंडन करते हुए पाटिल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को दिखाया कि देश टीका निर्माण में कितना सक्षम है। उन्होंने कहा, "हम भाग्यशाली हैं कि मोदीजी हमारे प्रधानमंत्री हैं, उन्होंने टीका उत्पादन बढ़ाने के बारे में त्वरित निर्णय लिए। मुझे आश्चर्य है कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो इसके लिए कितने साल लगते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों