लाइव न्यूज़ :

राफेल सौदा: कांग्रेस का आरोप- मनोहर पर्रिकर को पता है कि घोटाला हुआ है इसलिए साजिशन चुप हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 27, 2018 19:50 IST

कांग्रेस राहुल गांधी ने संसद के मॉनसून सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फ्रांस से खरीदे जा रहे राफेल विमानों के सौदे में चुप्पी साधने का आरोप लगाया था।

Open in App

पणजी, 27 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर केंद्र पर सवालों से बचने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘साजिश के तहत खामोशी’’ अख्तियार की गई है और ‘‘राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखने’’ की कोशिश की गई है।

पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने दावा किया कि 2016 में जब फ्रांस से 36 लड़ाकू विमान खरीदने का करार हुआ था तब तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को विश्वास में नहीं लिया गया था। उन्होंने पर्रिकर से इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ने की मांग की।

पणजी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि पर्रिकर की खामोशी उस साजिश में सहमति के समान है जिसके तहत देश को धोखा दिया गया है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय हितों के बजाय अपने हितों को तरजीह दी।

प्रवक्ता ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने विमान की कीमत बढ़ाई, विमानों की संख्या को कम किया और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के बजाय इसे एक ‘मित्रवत’ निजी कंपनी को दे दिया।

चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘ मैं इसे राफेल सौदा नहीं कहती हूं। यह एक घोटाला है। और सरकार जो कर रही है और जिस तरह से खुद का बचाव कर रही है, यह शर्म की बात है।’’ 

साजिश के तहत मौन रखने का आरोप

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जांच से बचने या जांच कराने की जिम्मेदारी से बचने के लिए साजिश के तहत मौन अख्तियार किया गया है। इस मामले में साफ है कि कैसे राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर आप अपने लोगों की मदद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर उस वक्त रक्षा मंत्री के रूप में फ्रांस में मौजूद नहीं थे जब सौदे पर हस्ताक्षर हुए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ उनकी मौजूदगी तो भूल जाइए, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर (सौदे को लेकर) प्रधानमंत्री के ऐलान के लिए तैयार तक नहीं थे और अचंभित रह गए थे। इससे हम यह समझते हैं कि उनको (पर्रिकर को) इस बात की जानकारी नहीं थी कि सौदे पर बातचीत हुई है, सहमति बनी है और हस्ताक्षर हुए हैं।’’ 

पर्रिकर नवंबर 2014 से मार्च 2017 तक रक्षा मंत्री थे। चतुर्वेदी ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि पर्रिकर सौदे से संबंधित सवालों का जवाब दें।

पर्रिकर से कांग्रेस ने पूछे सवाल

प्रियंका चतुर्वेदी ने दावा किया कि पर्रिकर जानते थे कि सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) के नियमों को ताक पर रखा गया है और रक्षा खरीद की प्रक्रिया का अनुसरण नहीं किया गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पर्रिकर ने मामले पर चुप्पी अख्तियार की हुई है।

उन्होंने कहा कि सितंबर 2016 में सौदा होने से कुछ दिन पहले पर्रिकर ने कहा था कि अनुबंध की कुछ शर्तों से समझौता नहीं किया जा सकता।

उन्होंने दावा किया,‘‘ ये वही उपबंध थे जिनपर फ्रांस में समझौता किया गया।’’ 

चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने 126 बहु भूमिका वाले लड़ाकू विमान खरीदने के लिए वास्तविक निविदा आमंत्रित की थी और राफेल तथा यूरोफाइटर टाइफून तकनीकी पहलुओं पर एक समान पाए गए थे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राफेल ने सबसे कम बोली लगाई और यूरोफाइटर टाइफून ने चार जुलाई 2014 को तत्कालीन रक्षा मंत्री को एक पत्र लिखकर कीमत में 20 प्रतिशत की कमी करने की पेशकश की।

चतुर्वेदी ने जानना चाहा कि क्यों दोनों कंपनियों को फिर से बोली लगाने को नहीं कहा गया।

पीएम मोदी पर फिर लगाया आरोप

प्रियंका चतर्वेदी ने कहा कि संप्रग सरकार ने 126 विमानों को खरीदने के लिए बातचीत की थी जिसमें से 18 को तैयार हालत में आना था जबकि बाकी प्रौद्योगिकी के स्थानांतरण के आधार पर आते।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उनका निर्माण भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड करती। इसके दो फायदे होते- हम अपने विमान खुद बना पाते और निर्यात की शर्त के अनुबंध से 36,000 करोड़ रुपये का फायदा एचएएल को होता।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान सौदे की शर्तों को बदल दिया और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के उपबंध को हटा दिया गया।

सरकार लगातार कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर रही है।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतामरण ने कहा है कि पारदर्शी प्रक्रिया के पालन के बाद सौदा किया गया है और हथियार प्रणाली के साथ प्रत्येक विमान की कीमत संप्रग सरकार द्वारा तय किए गए मूल्य से बहुत कम है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर