लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने फिर की तेलंगाना के हुजूराबाद में उप चुनाव रद्द करने की मांग

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शुक्रवार को फिर आग्रह किया कि तेलंगाना की हुजूराबाद विधानसभा सीट पर उप चुनाव को रद्द किया जाए क्योंकि वहां आचार संहिता का घोर उल्लंघन और मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए धनबल का उपयोग किया गया है।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी मणिकम टैगोर और कुछ अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग पहुंचकर यह मांग रखी।

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा और टीआरएस के लोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए हजारों रुपये दे रहे हैं। कहीं 10 हजार रुपये तो कहीं छह हजार रुपये वाले लिफाफे बांटे जा रहे है। इसका वीडियो भी है। अगर पैसे देकर वोट खरीदा जाएगा तो फिर लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कल भी आग्रह किया था और आज भी किया है कि इस उप चुनाव को रद्द किया जाए तथा इस पूरे मामले की जांच कराई जाए।’’

इससे पहले, बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सीवी चंद रेड्डी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं श्रवण दासोजू एवं एच वेणुगोपाल राव ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने आयोग को कुछ वीडियो भी सौंपे हैं जिनमें मतदाताओं को कथित तौर पर पैसे देते हुए दिखाया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने आयोग से यह शिकायत की थी कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भाजपा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में अवरोध पैदा करे रहे हैं।

हुजूराबाद में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब