लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से इंदौर लौटे एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: January 8, 2021 14:16 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ जनवरी ब्रिटेन से इंदौर लौटा एक व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाया गया है।

प्रशासन के एक आला अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की जांच में 39 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 का वही नया स्वरूप मिला है जो ब्रिटेन में सामने आया है।"

उन्होंने हालांकि बताया कि इंदौर के उपनगरीय इलाके राऊ के अपने घर में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) में रह रहे इस व्यक्ति की हालत ठीक है और उसमें महामारी के लक्षण भी नहीं हैं।

सिंह ने बताया कि इस व्यक्ति के ब्रिटेन से लौटने के बाद 39 लोग उसके संपर्क में आए थे, इनमें से 34 लोग इंदौर के बाहर के जिलों के हैं और उनके बारे में संबंधित स्थानों के प्रशासन को पहले ही सूचना दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया, "इंदौर में इस व्यक्ति के संपर्क में आए पांच लोगों की कोविड-19 की जांच करा ली गई है जिनमें उसके दो परिजन शामिल हैं। ये सभी लोग स्वस्थ हैं।"

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 39 वर्षीय शख्स छह दिसंबर को ब्रिटेन से इंदौर लौटा था, उसकी इस यात्रा की जानकारी स्थानीय प्रशासन को सरकार से 23 दिसंबर को मिली और आरटी-पीसीआर पद्धति से कराई गई जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने यह पता लगाने के लिए इस व्यक्ति का नमूना 28 दिसंबर को दिल्ली के एनसीडीसी भेजा था कि कहीं वह ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नये स्वरूप की जद में तो नहीं है?

चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य मामले में 29 वर्षीय एक व्यक्ति स्कॉटलैंड से 18 दिसंबर को इंदौर लौटा था और वह आरटी-पीसीआर पद्धति से स्थानीय स्तर पर की गई जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। उसे शहर के शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया, "यह व्यक्ति अब भी इसी अस्पताल में भर्ती है। हालांकि, एनसीडीसी की जांच से स्पष्ट हुआ है कि वह कोविड-19 के उस नये स्वरूप से संक्रमित नहीं है जो ब्रिटेन में सामने आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल