तुमकुर: कंडोम का जखीरा राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर मिला, वाहन चालक और लोग हैरान, जानें मामला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 8, 2021 04:22 PM2021-09-08T16:22:32+5:302021-09-08T16:29:06+5:30
नेशनल हाइवे 48 पर तुमकुर के पास कई किलोमीटर तक कंडोम मिले हैं। जमीन पर पड़े कई किलोमीटर कंडोम को देख वाहन चालक दंग रह गए।
तुमकुर: सुनसान हाइवे पर रात-दिन हजारों वाहन निकलते हैं। कर्नाटक के तुमकुर में अजीब मामला देखने को मिला है। तुमकुर शहर के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर बड़ी तादाद में कंडोम मिला है। जिसे देखकर वाहन चालक और लोग हैरान हैं।
नेशनल हाइवे पर तुमकुर के पास कई किलोमीटर तक कंडोम मिले हैं। जमीन पर पड़े कई किलोमीटर कंडोम को देख वाहन चालक दंग रह गए। तुमकुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के काठसांद्रा-बटावाड़ी लाइन के बीच सड़क के किनारे कंडोम पड़े हैं।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इन्हें यहां किसने फेंका है। आपको बता दें कि यह एक राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जहां से हर रोज बड़ी तादाद में वाहन गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि किसी ने जानबूझकर इसे लाकर मेन सड़क पर फेंक दिया। कंडोम का इस्तेमाल किया जा चुका है। हालांकि कुछ नए भी दिख रहे हैं।