जम्मू-कश्मीर में अमृतपाल सिंह के गनमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज, फर्जी गन लाइसेंस रखने का मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Published: March 30, 2023 04:14 PM2023-03-30T16:14:48+5:302023-03-30T16:15:38+5:30

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन में वरिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता के बकौल, अमृतपाल का गनमैन वरिंदर सिंह पुलिस की गिरफ्त में है।

Complaint filed against Amritpal Singh gunman in Jammu and Kashmir case of possession of fake gun license | जम्मू-कश्मीर में अमृतपाल सिंह के गनमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज, फर्जी गन लाइसेंस रखने का मामला

फाइल फोटो

Highlightsजम्मू-कश्मीर में पुलिस ने अमृतपाल सिंह के गनमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज गनमैन पर फर्जी गन लाइसेंस रखने का आरोप है एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि 2014 में वीरेंद्र सिंह के नाम पर बंदूक का लाइसेंस जारी किया गया था। पंजाब पुलिस द्वारा किश्तवाड़ डीसी को लिखे जाने के बाद इस लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। उसने लाइसेंस जारी करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल क

श्रीनगर: भगौड़ा करार दिए गए वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के गनमैन के खिलाफ जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमृतपाल के गनमैन वरिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस ने फर्जी लाइसेंस के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन में वरिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता के बकौल, अमृतपाल का गनमैन वरिंदर सिंह पुलिस की गिरफ्त में है।

2014 में अमृतपाल के गनमैन वरिंदर सिंह को किश्तवाड़ से बंदूक का लाइसेंस मिला था। लाइसेंस को रिन्यू कराते समय उसने जो दस्तावेज जमा किए, वो सभी दस्तावेज फर्जी थे। फर्जी दस्तावेजों को लेकर अब पुलिस ने एक्शन लिया है।

एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि 2014 में वीरेंद्र सिंह के नाम पर बंदूक का लाइसेंस जारी किया गया था। पंजाब पुलिस द्वारा किश्तवाड़ डीसी को लिखे जाने के बाद इस लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। उसने लाइसेंस जारी करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था और अन्य जिलों से इसे नवीनीकरण कराया है।

बंदूक के लाइसेंस का दुरुपयोग पाया गया है। किश्तवाड़ पुलिस इसे लेकर पंजाब पुलिस के साथ संपर्क में है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह को पंजाब पुलिस ने 27 मार्च को गिरफ्तार कर लिया है। उसे असम की एक जेल में भेज दिया गया है।

आरोप है कि अमृतसर सिंह के अजनाला थाने पर 23 फरवरी को हुए हमले में वह शामिल था। वह पंजाब के तरनतारन क्षेत्र का रहने वाला है।

Web Title: Complaint filed against Amritpal Singh gunman in Jammu and Kashmir case of possession of fake gun license

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे