लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को मान्यता देने के लिए समिति स्थापित

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:04 IST

Open in App

ईटानगर, 10 सितंबर अरुणाचल प्रदेश सरकार ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने वालों पर शोध करने के लिए एक समिति गठित की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने अगले साल राज्य के गठन को 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सेनानियों पर एक दस्तावेज लाने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री चाउना मीन की अगुवाई में पांच सदस्यीय समिति अपने शोध कार्यों के लिए एतिहासिक महत्व के स्थानों का दौरा करेगी और प्रामाणिक दस्तावेजों एवं पत्रिकाओं को एकत्र करेगी।

मुख्यमंत्री पेमा खांडु ने विधानसभा को सूचित किया था कि अगले साल 20 जनवरी से राज्य भर में एक महीने तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के योगदान को मान्यता दी जाएगी।

अधिकारी ने बताया, “समिति अपने शोध कार्यों के बाद स्वतंत्रता सेनानियों की सूचि सौंपेगी। एक दस्तावेज तैयार किया जाएगा।”

समिति की पहली बैठक उपमुख्यमंत्री के कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों