लाइव न्यूज़ :

समिति ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए डीयू के सामान्य प्रवेश परीक्षा लेने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: December 4, 2021 17:31 IST

Open in App

(सलोनी भाटिया)

नयी दिल्ली, चार दिसंबर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह द्वारा गठित नौ सदस्यीय समिति ने सिफारिश की है कि प्रवेश प्रक्रिया में 'पर्याप्त निष्पक्षता' सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय एक सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित करे। समिति की यह सिफारिश केरल से शत प्रतिशत स्कोर करने वालों की उच्च संख्या पर जारी विवाद के बीच आई है।

डीन (परीक्षा) डी एस रावत की अध्यक्षता में गठित समिति को स्नातक पाठ्यक्रमों में अधिक और कम प्रवेश के कारणों की जांच करनी थी, सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के बोर्ड-वार वितरण का अध्ययन करना था, स्नातक पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रवेश के लिए वैकल्पिक रणनीति का सुझाव देना था और गैर क्रीमी लेयर स्थिति के संदर्भ में ओबीसी प्रवेश की जांच करनी थी।

समिति ने कट-ऑफ आधारित प्रवेश के आंकड़ों का विश्लेषण किया और पाया कि सीबीएसई बोर्ड से छात्रों का सबसे ज्यादा प्रवेश हुआ। इसके बाद केरल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, स्कूल शिक्षा बोर्ड, हरियाणा, आईसीएसई और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान का स्थान है।

रिपोर्ट में कहा गया, “समिति का विचार है कि जब तक विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश कट-ऑफ आधारित हैं, तब तक कोई रास्ता नहीं है कि उतार-चढ़ाव, जो कभी-कभी महत्वपूर्ण हो जाता है, उसे निष्पक्षता बनाए रखने के लिए टाला जा सकता है।”

उसमें कहा गया, “विभिन्न बोर्डों द्वारा दिए गए अंकों को सामान्य करने का कोई भी प्रयास एक फॉर्मूला तैयार करने के खतरे से भरा हो सकता है, जो किसी पैमाने पर या अन्य पर समान नहीं हो सकता है।”

रिपोर्ट में विभिन्न बोर्डों के अंकों का सामान्यीकरण करने पर कानून की अदालत में चुनौती दिये जाने पर इसके वैधता की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाने की बात पर गौर करते हुए कहा गया है कि "न तो कट-ऑफ आधारित प्रवेश और न ही विभिन्न बोर्डों द्वारा दिए गए अंकों के सामान्यीकरण के माध्यम से प्रवेश ऐसे विकल्प हैं, जो प्रवेश में अधिकतम निष्पक्षता दिखाते हों।”

उसने (समिति ने) कहा, “समिति का विचार है कि प्रवेश सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के माध्यम से दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम