लाइव न्यूज़ :

समिति महिलाओं के खिलाफ मामलों में समय पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने से चिंतित

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च संसद की एक समिति ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में समय पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मामले में पीड़ितों एवं उनके परिवारों को न्याय मिलने में देरी होने या नहीं मिलने का यह एक प्रमुख कारण है ।

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली गृह मामलों की स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह सिफारिश की गई है कि पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है या नहीं, इसका पता लगाने के लिये आपरेशन चलाया जाना चाहिए जैसा राजस्थान पुलिस ने चलाया है ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘‘ समिति यह नोट करती है कि महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में पुलिस थानों में समय पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती है और यह पीड़ितों एवं उनके परिवारों को न्याय मिलने में देरी होने या नहीं मिलने का यह एक प्रमुख कारण है । ’’

समिति ने महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध को लेकर विभिन्न श्रेणियों में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था विकसित करने एवं उसे बढ़ावा देने की सिफारिश की ।

इसमें कहा गया है कि गृह मंत्रालय को सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को इस बारे में विस्तृत परामर्श जारी करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब