लाइव न्यूज़ :

दिवाली से पहले महंगाई का एक और बड़ा झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 266 रुपये बढ़े

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2021 09:32 IST

Commercial LPG Cylinder price: कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि की गई है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम 266 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़त, 266 रुपये और महंगा हुआ।नई वृद्धि के बाद दिल्ली में अब 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 2000.50 रुपये होगा।कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

नई दिल्ली: देश में त्योहार के सीजन के बीच महंगाई से परेशान आम लोगों को एक और तगड़ा झटका लगा है। नवंबर महीने के पहले ही दिन पेट्रोलियन कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी बढ़त की है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 266 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

ताजा बढोतरी के बाद दिल्ली में अब 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 2000.50 रुपये होगा।  फिलहाल राहत की बात यही है कि कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। बहरहाल कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रेस्तरां, होटल आदि का खाना-पीन महंगा होने की संभावना है।

ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब 19 किलो एलपीसी सिलेंडर का दाम 2000.50 रुपये होगा। वहीं कोलकाता में ये कीमत अब 2073.50 रुपये होगी। मुंबई में एक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1950 रुपये और लखनऊ में 2093 रुपये होगी।

पिछले ही हफ्ते सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई थी कि एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। इससे पहले छह अक्टूबर को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ाए गए थे। वहीं सितंबर में भी घरेलू गैस के दाम में 25 रुपये की वृद्धि की गई थी।

सितंबर और अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर के भी दाम बढ़े थे। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियाल गैस सिलेंडर की कीमत 1 सितंबर को 43 रुपये और 1 अक्टूबर को 75 रुपये तक बढ़ा दी गई थी। 

पेट्रोल-डीजल के रेट भी बढ़े

पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि जारी है। आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 109.69 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल का रेट बढ़कर 98.42 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। 

इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.5 रुपये और डीजल की कीमत 106.62 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल 110.15 और डीजल 101.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 106.35 रुपये प्रति लीटर है। यहां डीजल का रेट 102.59 रुपये प्रति लीटर है।

टॅग्स :एलपीजी गैसLPG
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील