लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में कॉलेज छात्र की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:22 IST

Open in App

इम्फाल, 22 दिसंबर मणिपुर के थौबल जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने पिता-पुत्र पर गोलियां चलाई, जिसमें 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई जबकि उसके पिता घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

थौबल के पुलिस अधीक्षक एच जोगेशचंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार रात में दो राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों ने जिले के मयाई लेकाई इलाके के हेरोक पार्ट 2 में एक -दूसरे पर पथराव किया ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में देर रात एक बजे नकाबपोश अज्ञात बंदूकधारी पीड़ित निंगथाउजम रोहित के घर घुस आया और पथराव की घटना को लेकर उसके बड़े भाई का अपहरण करने की कोशिश की। रोहित और उसके पिता ने अज्ञात बंदूकधारी को रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी।

इस घटना में थौबल कॉलेज के छात्र रोहित की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। उसके पिता एन प्रेमचंद्र भी गोलीबारी में घायल हो गए। रोहित की मौत की खबर सुनकर स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस घटना में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने हेरोक में धरना दिया, जिसके बाद प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और बीएसएफ कर्मियों की तैनाती की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान