पंजाब और हरियाणा में शीतलहरहर चलती रही

By भाषा | Published: January 16, 2021 05:32 PM2021-01-16T17:32:12+5:302021-01-16T17:32:12+5:30

Cold wave continues in Punjab and Haryana | पंजाब और हरियाणा में शीतलहरहर चलती रही

पंजाब और हरियाणा में शीतलहरहर चलती रही

चंडीगढ़, 16 जनवरी पंजाब और हरियाणा में शनिवार को शीतलहर चलती रही और बठिंडा में पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5, 7.8 और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

पठानकोट, आदमपुर हलवारा फरीदकोट और गुरदासपुर में पारा क्रमश: 6.1, 6.6 और 9.2 डिग्री तक लुढका।

हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच, 4.2 और 4.9 रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

नारनौल, रोहतक, भिवानी एवं सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच, 6.2, 6.6 और 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी में पारा 5.8 डिग्री तक लुढका।

वैसे दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे यात्रियों को परेशानी आयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold wave continues in Punjab and Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे