लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप सागर में तटरक्षक ने 260 किलोग्राम मादक पदार्थ की तस्करी को रोका

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च भारतीय तटरक्षक ने लक्षद्वीप सागर में 260 किलोग्राम मादक पदार्थ ले जा रही नौकाओं को रोका और ड्रग्स को जब्त कर लिया।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि 2,100 रुपये मूल्य का मादक पदार्थ पकड़ा गया।

वक्तव्य के अनुसार, महीने की शुरुआत में भारतीय तटरक्षक ने लक्षद्वीप के आसपास गश्त के दौरान तीन श्रीलंकाई नौकाओं के संदिग्ध आवागमन को देखा।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि तीन में से एक नौका ‘आकर्ष दुवा’ एक पखवाड़े से अधिक समय से समुद्र में है।

वक्तव्य में कहा गया, “नौका के बारे में प्राप्त अपुष्ट सूचना और नौवहन दल के असामान्य व्यवहार के कारण उन पर शक हुआ। उन्होंने तटरक्षक के पोत और विमान को देखकर पकड़े जाने के डर से भागने का प्रयास किया और इसमें सफल न होने पर उन्होंने लगभग 260 किलोग्राम मादक पदार्थ पानी में फेंक दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 2,100 करोड़ रुपये है।”

वक्तव्य के अनुसार, तीनों नौकाओं को पूछताछ के लिए रविवार को तिरुवनंतपुरम के पास विझिंजम लाया गया। इसके बाद आकर्ष दुवा और उसके नौवहन दल को हिरासत में रखा गया है जबकि दो अन्य नौकाओं और उनके नौवहन दल को श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू