लाइव न्यूज़ :

तटरक्षक ने तमिलनाडु के पास श्रीलंकाई नौका से 100 किलोग्राम हेरोइन, हथियार जब्त किये

By भाषा | Updated: November 25, 2020 23:23 IST

Open in App

तूतीकोरिन (तमिलनाडु), 25 नवंबर पिछले करीब दस दिन से चलाये जा रहे अभियान में भारतीय तटरक्षक ने एक श्रीलंकाई नौका से 100 किलोग्राम हेरोइन समेत मादक पदार्थ और बंदूकें जब्त कीं।

खुफिया सूचनाओं के आधार पर 17 नवंबर को शुरू हुए अभियान के बाद जब्ती के सिलसिले में चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय तटरक्षक ने कहा कि यहां समुद्र तट के पास 24 नवंबर को नौका की पहचान की गयी थी।

तटरक्षक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसे खुफिया एजेंसियों से मिली विश्वसनीय सूचना मिली थी कि समुद्री मार्ग से भारत में मादक पदार्थों की अवैध खेप की तस्करी की जा रही है।

बाद में सामने आया कि इस खेप को श्रीलंका की एक नौका से भेजा जा रहा है।

इसके बाद तटरक्षक के पांच जहाजों को तस्करों को पकड़ने के लिए तैनात किया गया। इसके अलावा इस अभियान में दो विमानों को भी लगाया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि तूतीकोरिन के दक्षिण में मंगलवर को संदिग्ध श्रीलंकाई नौका का पता चला और ‘आईसीजीएस वैभव ने गुप्त तरीके से नौका का पीछा किया और कल शाम कन्याकुमार से करीब 10 नॉटिकल मील दूर सही अवसर पर इस पर कब्जा किया’।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘संदिग्ध नौका की तलाशी में हेरोइन के 99 पैकेट, सिंथेटिक मादक पदार्थों के 20 डिब्बे, नौ एमएम की पांच पिस्तौल और एक सेटेलाइट फोन सेट मिला।’’

इसमें बताया गया, ‘‘शुरुआती पूछताछ में चालक दल के सदस्यों ने बताया कि कराची से एक पाकिस्तानी पोत द्वारा श्रीलंकाई नौका शेनाया दुवा पर मादक पदार्थ भेजे जा रहे थे।’’

तटरक्षक ने कहा, ‘‘भारतीय तटरक्षक मादक पदार्थों, हथियारों की हमारे देश में तस्करी के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

इस बीच तटरक्षक ने एक ट्वीट में कहा कि त्वरित और समन्वित अभियान में 100 किलोग्राम हेरोइन समेत अन्य सामग्री जब्त की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल