लाइव न्यूज़ :

कोयला परिवहन : सड़क बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को 335 करोड़ रुपये मंजूर करने का आदेश

By भाषा | Updated: November 24, 2020 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार को कोयले की खानों से ताप विद्युत संयंत्र तक कोयला परिवहन के उद्देश्य से सड़क निर्माण के लिये 335 करोड़ रुपये मंजूर करने का निर्देश दिया है ।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने राज्य सरकार से कहा है कि रायगढ़ से धर्मजयगढ़ के बीच करीब 76 किलोमीटर तथा पुंजीपतरा से मिलुपारा के बीच करीब 35 किलोमीटर, यानी कुल 111 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिये तीन करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर की दर से राशि निर्गत करें और मार्च 2021 से पहले इसका कार्यान्वयन भी सुनिश्चित करें।

अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अ​गुवाई वाली पीठ ने कहा, ''छत्तीसगढ़ में समय सीमा के भीतर कार्य सुनिश्चित करने के लिये इस संदर्भ में 35 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी के साथ समयबद्ध कार्ययोजना पीडब्ल्यूडी से हासिल की जा सकती है । ’’

इसने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदूषण को समाप्त करने के लिए की गई कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और प्रदेश द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आलोक में और कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

अधिकरण शिवपाल भगत एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें ताप विद्युत संयंत्र, कोयला वाशरियों से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ कदम उठाने की मांग की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब