लाइव न्यूज़ :

26 जिलों की 1038 ग्राम पंचायतों से गुजरेगी सीएम योगी की गंगा यात्रा, जानिए कार्यक्रम

By भाषा | Updated: January 18, 2020 14:54 IST

जिलाधिकारी रमाशंकर पांडेय के अनुसार गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए 27 से 31 जनवरी तक पांच दिवसीय गंगा यात्रा निकाली जा रही है जो बिजनौर और बलिया से होते हुए कानपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का 27 जनवरी को बिजनौर का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Open in App
ठळक मुद्देयह यात्रा 108 किलोमीटर जल मार्ग तथा 1162 किलोमीटर सड़क मार्ग से निकलेगी। मुख्यमंत्री का 27 जनवरी को बिजनौर का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 27 जनवरी को बिजनौर से प्रस्तावित पांच दिवसीय गंगा यात्रा 26 जिलों की 1038 ग्राम पंचायतों से गुजरेगी जिसमें गंगा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए लोगों को जागरूक बनाया जाएगा।

जिलाधिकारी रमाशंकर पांडेय के अनुसार गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए 27 से 31 जनवरी तक पांच दिवसीय गंगा यात्रा निकाली जा रही है जो बिजनौर और बलिया से होते हुए कानपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का 27 जनवरी को बिजनौर का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी के अनुसार 26 जिलों की 1038 ग्राम पंचायतों और 21 नगर निकायों से गुजरने के दौरान यह यात्रा 108 किलोमीटर जल मार्ग तथा 1162 किलोमीटर सड़क मार्ग से निकलेगी। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जनपद में पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय का उद्घाटन करने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 20 जनवरी को यहां आ सकते हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। गौतम बुद्ध नगर की पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला ने बताया कि जनपद में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद आयुक्त कार्यालय को लेकर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से बात हुई है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 108 में बने ट्रैफिक पार्क के पास पुलिस आयुक्त का कार्यालय बनाए जाने पर नोएडा प्राधिकरण से सहमति हुई है। इस बाबत गौतम बुध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी से मिलकर बात की है।

उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को सेक्टर 108 स्थित ट्रैफिक पार्क में बने भवन में गौतम बुध नगर के आयुक्त कार्यालय का उद्घाटन हो सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया था। वहां से उनके कार्यक्रम की सहमति आ गई है।

उन्होंने बताया कि आयुक्त के साथ साथ यहां संयुक्त आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त का कार्यालय भी बनना हैं। अभी जहां पर आयुक्त का कार्यालय है, वह जगह काफी छोटी पड़ रही है। अधिकारी ने बताया कि आगामी सोमवार को आयुक्त कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नोएडा आ सकते हैं ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन