लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्टि में शामिल नहीं हुए यूपी CM, जानिए कारण

By भाषा | Updated: April 21, 2020 20:48 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता और समाजसेवी आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। आज पौडी गढ़वाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस संकट के बीच दायित्व बढ़ जाने के कारण अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हुए। उत्तर प्रदेश के एडिशनल कमिश्नर सौम्य श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री योगी के विशेष कार्याधिकारी भारत भूषण रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

देहरादूनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता और समाजसेवी आनंद सिंह बिष्ट का मंगलवार को पौडी गढ़वाल जिले में फूलचटटी गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दिवंगत आनंद सिंह बिष्ट की पार्थिव देह को उनके ज्येष्ठ पुत्र मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी। आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस संकट के बीच दायित्व बढ़ जाने के कारण अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हुए।

हालांकि, इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत फूलचट्टी गंगातट पर पहुंचे और अंत्येष्टि में शामिल हुए। इससे पूर्व उन्होंने वहां पहुंचकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। रावत ने कहा कि दिवंगत बिष्ट जैसे समाजसेवी की कमी उत्तराखंड को हमेशा खलेगी और इनके द्वारा समाज के प्रति किए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पौडी गढ़वाल सांसद तीरथ सिह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिह रावत, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद मुनि, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश, उत्तर प्रदेश के एडिशनल कमिश्नर सौम्य श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री योगी के विशेष कार्याधिकारी भारत भूषण रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

योगी आदित्थनाथ,अधिकारियों एवं गोरखनाथ मंदिर के पुजारियों ने आनंद बिष्ट को श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक से पहले अपने पूर्वाश्रम के जन्मदाता आनन्द सिंह बिष्ट की दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के पिता आनन्द सिंह बिष्ट का सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था । इस अवसर पर मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना गृह अवनीश अवस्थी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

उधर गोरखपुर से प्राप्त खबर के अनुसार गोरखनाथ मंदिर में वहां के पुजारियों,धार्मिक शिक्षकों तथा अन्य लोगो ने सामाजिक मेल-जोल से दूरी का पालन करते हुये आनंद सिंह बिष्ट के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा । मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारका तिवारी ने आनंद बिष्ट को याद करते हुये कहा कि ''महाराज जी :योगी आदित्यनाथ: के पिता बहुत सरल, मृद भाषी थे। उन्होंने अपने पुत्र के योगी बनने और समाजसेवा के निर्णय को स्वीकार कर लिया था।'' गोरखनाथ मंदिर के आसपास की दुकानों के दुकानदारों और वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी आनंद बिष्ट को अपनी श्रध्दांजलि अर्पित की।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया