लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट के लिए लीज पर दी 317.855 एकड़ भूमि, एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंपा लीज एग्रीमेंट

By अनिल शर्मा | Updated: April 7, 2022 13:19 IST

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, अगले वर्ष तक हम देश को 5 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट देने की स्थिति में होंगे। जिन 10 नए एयरपोर्ट पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवायुसेना के साथ जुड़नेवाला सबसे बड़ा राज्य होगा उत्तर प्रदेशः योगी आदित्यनाथयूपी सीएम ने कहा, अगले वर्ष तक हम देश को 5 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट देने की स्थिति में होंगेप्रदेश ने 5 वर्ष में बेहतरीन वायु सेवा की कनेक्टिविटी के लिए अच्छी प्रगति की हैः यूपी सीएम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अयोध्य एयरपोर्ट के लिए खरीदी गई 317.855 एकड़ भूमि गुरुवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लीज पर दे दी गई। उत्तर प्रदेश सरकार ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को अयोध्या एयरपोर्ट लैंड लीज एग्रीमेंट सौंप दिया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले वर्ष तक देश को 5 एयरपोर्ट देने की स्थिति में होंगे।

गौरतलब है कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है जिसके विकास कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा क्रय की गई 317.855 एकड़ भूमि को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लीज पर दी गई। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मध्य लीज एग्रीमेंट का निष्पादन हुआ।

 योगी सरकार ने अयोध्या स्थित हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए 525 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का आकार देने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।  इस हवाई पट्टी को बडे़ विमानों के लिए तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण में यहां A321और दूसरे चरण में कोड-E B777.300 श्रेणी के विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा।

वायुसेना के साथ जुड़नेवाला सबसे बड़ा राज्य होगा उत्तर प्रदेशः योगी

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, अगले वर्ष तक हम देश को 5 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट देने की स्थिति में होंगे। जिन 10 नए एयरपोर्ट पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है, उन्हें क्रियाशील करने के बाद 19 एयरपोर्ट के साथ उ.प्र. देश का वायुसेवा के साथ जुड़ने वाला सबसे बड़ा राज्य होगा।

यूपी सीएम ने आगे कहा कि देश के अंदर विगत 5 वर्ष में बेहतरीन वायु सेवा की कनेक्टिविटी के लिए किसी राज्य ने अच्छी प्रगति की है तो उसमें से उत्तर प्रदेश एक है। ये प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से संभव हो पाया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअयोध्याAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां