लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: सीएम योगी बोले, बेवजह हो रहा है विरोध, दी चेतावनी- हमें गलतफहमी दूर करना आता है

By गुणातीत ओझा | Updated: February 27, 2020 09:54 IST

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैरजरूरी बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को योगी आदित्यनाथ की चेतावनीविधानसभा सत्र के दौरान योगी ने कहा कि बेवजह हो रहा है सीएए पर विरोध प्रदर्शन

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेवजह बताया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि अगर लोगों को गलतफहमी है कि वे आगजनी करेंगे, सार्वजनिक संपत्तियों का नुकसान पहुंचाएंगे, तो हम इस गलतफहमी को दूर करना जानते हैं। योगी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान ये बातें कहीं। 

योगी आदित्यनाथ ने सीएए का विरोध कर रहे लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमें पता है ऐसे लोगों की गलतफहमी कैसे दूर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोग बेवजह सीएए का विरोध कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बजट चर्चा पर जवाब देते हुए कहा है कि सीएए का विरोध कर विपक्ष समाज को क्षति पहुंचा रहा है।

योगी ने सपा के सवाल पर कहा था दंगे में मारे गए लोगों को मुआवजा नहीं मिलेगा

इससे पहले सपा के पूछे जाने पर सीएम योगी ने कहा था कि राज्य सरकार के पास "दंगा-संबंधी घटनाओं" में मरने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है। सीएम योगी ने कहा था कि पिछले छह महीनों में दंगा संबंधी घटनाओं में 21 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में 400 पुलिसकर्मी घायल हुए जबकि 61 पुलिस वालों को गोलियां लगीं। राज्य विधानसभा के प्रश्नकाल में बीते मंगलवार को समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सीएम योगी से पूछा था कि पिछले छह महीनों में दंगा-संबंधी घटनाओं में मरने वाले लोगों की मृत्यु के लिए राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के लिए कोई प्रावधान करेगी या नहीं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेशदिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर