लाइव न्यूज़ :

कुंभ में कैबिनेट बैठक करने के बाद सीएम योगी ने की कई बड़ी घोषणाएं, मेरठ से प्रयागराज तक बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 29, 2019 15:11 IST

सीएम योगी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस के निर्माण में कुल 6000 हजार करोड़ रुपये की लागत होगी। पश्चिमी यूपी से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस वे 600 किलोमीटर की दूरी तक रहेगा।  

Open in App

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रयागराज के तट पर चल रहे कुंभ मेले में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक की।  इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस वे बनाने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस के निर्माण में कुल 6000 हजार करोड़ रुपये की लागत होगी। पश्चिमी यूपी से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस वे 600 किलोमीटर की दूरी तक रहेगा।  

मेला क्षेत्र में स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया सेंटर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया, "उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग को प्रयागराज से जोड़ने के लिए मंत्रिमंडल ने गंगा एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक सहमति दी है।" उन्होंने बताया, "यह एक्सप्रेसवे मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज आएगा। यह एक्सप्रेसवे जब बनेगा तो दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। यह लगभग 600 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे होगा।" मुख्यमंत्री ने बताया, "इस एक्सप्रेसवे के लिए लगभग 6,556 हेक्टेयर भूमि की जरूरत पड़ेगी। फोर लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे का छह लेन तक विस्तार किया जा सकेगा। इस पर लगभग 36,000 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है।" उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे से प्रयागराज का पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बेहतर संपर्क स्थापित हो सकेगा।

इससे पहले अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने 'भाषा' को बताया कि 29 जनवरी को कैबिनेट की बैठक प्रयागराज में कुंभ मेला स्थल के इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर में होगी। यह बैठक सुबह साढ़े दस बजे आरंभ होगी । बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी कुंभ के पवित्र संगम में स्नान भी करेंगे।

स्नान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पूरे मंत्रिमंडल के सदस्य 450 साल के बाद खोले गए अक्षयवट और पवित्र सरस्वती कूप के दर्शन करेंगे। अवस्थी के अनुसार यह सभी कार्यक्रम दोपहर तीन बजे तक पूरे हो जायेंगे ।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप