लाइव न्यूज़ :

सीएम ठाकरे को वन्यजीव फोटोग्राफी का शौक, जंगल में बाघ देखना पसंद, अभयारण्य को दो वाहन भी दान किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 15:12 IST

संयोग से ठाकरे की पार्टी शिवसेना का शुभंकर ‘‘बाघ’ है। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य (बीटीआर) के पास रहने वाले स्थानीय पत्रकार सुरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा, ‘‘उद्धव बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में कई बार आये हैं और वह जंगल में बाघ देखना पसंद करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने अपनी यात्राओं के दौरान बाघों में गहरी रुचि दिखाई और इसके संरक्षण की वकालत की। ठाकरे ने 2001-2002 में अभयारण्य के आसपास रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस भी दी थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को वन्यजीव फोटोग्राफी का काफी शौक है और वह बाघों की तस्वीरें लेने के लिए कई बार मध्य प्रदेश के बाघ अभयारण्य आ चुके हैं।

वन अधिकारियों ने बताया कि ठाकरे ने बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य को दो वाहन भी दान किये हैं। संयोग से ठाकरे की पार्टी शिवसेना का शुभंकर ‘‘बाघ’ है। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य (बीटीआर) के पास रहने वाले स्थानीय पत्रकार सुरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा, ‘‘उद्धव बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में कई बार आये हैं और वह जंगल में बाघ देखना पसंद करते हैं।

उन्होंने अपनी यात्राओं के दौरान बाघों में गहरी रुचि दिखाई और इसके संरक्षण की वकालत की। उन्होंने इस बाघ अभयारण्य को दो वाहन भी दिये थे।’’ त्रिपाठी ने बताया कि उद्धव ठाकरे ने 2001-2002 में अभयारण्य के आसपास रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस भी दी थी।

इसके साथ ही वन्यजीव और बाघों के अध्ययन और संरक्षण के लिए बीटीआर के प्रशिक्षण संस्थान को एक मिनी बस भी उपलब्ध कराई थी। बीटीआर के क्षेत्रीय निदेशक विंसेट रहीम ने कहा, ‘‘हां उद्धव ठाकरे फाउंडेशन ने हमें बस दी थी और यह अभी भी हमारे पास है।’’

उन्होंने बताया कि ठाकरे बाघ देखने के लिए प्रदेश के कान्हा बाघ अभयारण्य का भी भम्रण किया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘वह एक वन्यजीव और बाघ प्रेमी हैं और उन्होंने हमारे यहां इन जानवरों को देखने और इनकी तस्वीरें खींचने में काफी समय बिताया है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेशिव सेनामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर