लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पांच चुनावी गारंटी की घोषणा की, कहा- कैबिनेट ने इसे लागू करने का फैसला किया

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 2, 2023 15:31 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कैबिनेट ने सभी गारंटी पर विस्तार से चर्चा की और बिना किसी जाति या धर्म के भेदभाव के मौजूदा वित्तीय वर्ष में उन्हें लागू करने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा वादा की गई पांच गारंटी को पूरा करने की घोषणा की।गृह लक्ष्मी योजना के लिए लाभार्थियों को अपना आधार विवरण और बैंक खाता संख्या ऑनलाइन जमा करनी होगी।योजना के लिए आवेदन 15 जून से 15 जुलाई तक जमा करना होगा।

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा वादा की गई पांच गारंटी को पूरा करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने सभी गारंटी पर विस्तार से चर्चा की और बिना किसी जाति या धर्म के भेदभाव के मौजूदा वित्तीय वर्ष में उन्हें लागू करने का फैसला किया।

वादा की गई पांच गारंटी में सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति); हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता, बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त (अन्ना भाग्य), बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों के लिए 1,500 रुपये (दोनों 18-25 आयु वर्ग में) दो साल के लिए (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा (उचिता प्रयाण) शामिल हैं।

गृह लक्ष्मी योजना के लिए लाभार्थियों को अपना आधार विवरण और बैंक खाता संख्या ऑनलाइन जमा करनी होगी। योजना के लिए आवेदन 15 जून से 15 जुलाई तक जमा करना होगा। महिला के खाते में 15 अगस्त को राशि जमा कराई जाएगी। सिद्धारमैया ने कहा कि मुफ्त बिजली योजना घरेलू स्तर पर सालाना खपत पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि मासिक औसत की गणना की जाएगी, इसमें अतिरिक्त 10 प्रतिशत जोड़ा जाएगा और अंतिम आंकड़ा 200 यूनिट से कम होने पर बिजली बिल का भुगतान नहीं करना होगा।

टॅग्स :सिद्धारमैयाकर्नाटकDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ