लाइव न्यूज़ :

'नीच' वाले बयान पर उपेन्द्र कुशवाहा ने मचाया सियासी बवाल, अब CM नीतीश ने तोड़ी चुप्पी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 27, 2018 17:08 IST

मुख्यमंत्री से एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा था ''इतना नीचे बात को नहीं ले जाइए।'' समझा जाता है कि कुशवाहा ने इस बयान में शामिल शब्द - 'नीचे' को खुद के लिए अपमान के तौर पर देखा।

Open in App

रालोसपा प्रमुख व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाह के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'नीच' के बयान पर मचाये जा रहे सियासी हलचल के बीच आखिरकार नीतीश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने क्या कहा और क्या अर्थ निकाला गया। सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि ''टीवी वालों ने बदनाम करा दिया''। 

बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 'नीच' शब्द के इस्तेमाल पर किये जाने के बाद बिहार से लेकर केंद्र तक सियासी हलचल तेज हो गई। एनडीए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने 'नीच' शब्द का इस्तेमाल मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने को लेकर मोर्चा खोल दिया। वह लगातार माफी मांगने और सफाई देने की मांग रहे थे। 

ऐसे में मुख्यमंत्री आवास पर हुई जदयू विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने चुप्पी तोड़ते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक निजी चैनल की ओर से उन्हें विकास पर चर्चा के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम में राजनीतिक चर्चा नहीं किये जाने की बात कही गई थी। लेकिन, कार्यक्रम के दौरान सियासी सवाल पूछना शुरू कर दिया गया। 

मुख्यमंत्री से एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा था ''इतना नीचे बात को नहीं ले जाइए।'' समझा जाता है कि कुशवाहा ने इस बयान में शामिल शब्द - 'नीचे' को खुद के लिए अपमान के तौर पर देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी उन्हें 'नीच' व्यक्ति कहने के समान थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने किसी राजनेता पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। चैनल की साख पर सवाल उठाते हुए उन्होंने उक्त बातें कही थीं। 

अब सवाल उठता है कि मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्टीकरण दिये जाने के बाद क्या उपेंद्र कुशवाहा संतुष्ट हो जायेंगे? मालूम हो कि बीते रविवार को उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि मुख्यमंत्री की बात से मुझे निजी रूप से तकलीफ पहुंची है। हमने उनसे माफी की बात नहीं कही है। मेरा इतना ही आग्रह है कि वे कम-से-कम अपने शब्द वापस ले लें। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव