लाइव न्यूज़ :

Bihar: प्रशांत किशोर के बयान पर सीएम नीतीश कुमार ने दिया जवाब, कहा-कौन क्या बोलता है उसका कोई महत्व नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2022 15:54 IST

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बहुत काम हुआ है और लोग इस बात को जानते हैं। 'कौन क्या बोलता है इसका महत्व नहीं है। महत्व सत्य का है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए लागू करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना से निपटना हैकोयला संकट पर बोले सीएम- संकट से निपटने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के द्वारा बिहार में लालू और नीतीश राज में विकास नहीं होने के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कौन क्या बोलता है उसका कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत काम हुआ है और लोग इस बात को जानते हैं। 'कौन क्या बोलता है इसका महत्व नहीं है। महत्व सत्य का है।

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के भवनों का शिलान्यास एवं कार्यारंभ समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि क्या हुआ है, कितना काम किया गया है। इन सब चीजों का तो हम आपसे आग्रह करेंगे कि खुद ही देखिए। 

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना थमने के बाद सीएए लागू करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना से निपटना है। सबसे बड़ी बात है कि अभी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। हमको ज्यादा चिंता है कोरोना से लोगों की रक्षा करने की। पॉलिसी की बात होगी तो उसको अलग से देखेंगे। हमने बाकी चीजों को अभी देखा नहीं है। 

देश में कोयला संकट पर उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में जो भी राज्य सरकार से संभव है, काम करने की कोशिश करेगी। आप तो जानते हैं कि संकट तो एक जगह पर होता नहीं है अनेक जगह पर होता है जो भी हमलोग कर सकते हैं वो करने का प्रयास करेंगे। 

यहां बता दें कि प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के साथ व्यक्तिगत रिश्तों का हवाला दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार उनके पिता तुल्य हैं। लेकिन साथ ही साथ पीके ने नीतीश सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि लालू यादव से लेकर नीतीश कुमार तक के शासनकाल में बिहार के अंदर आधारभूत विकास की संरचना विकसित नहीं की गई। पीके का कहना है कि आज भी बिहार सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है। विकास के ज्यादातर मानकों में बिहार सबसे निचले पायदान पर खड़ा है। यह मेरा नहीं, बल्कि नीति आयोग का आंकलन है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष