लाइव न्यूज़ :

CAA और NRC पर सीएम ममता का बड़ा बयान, कहा-जनमत संग्रह कराए भाजपा, संयुक्त राष्ट्र करे निगरानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 17:52 IST

ममता बनर्जी ने कोलकाता की रैली में कहा कि हम इस देश में दूसरों की दया पर नहीं रह रहे हैं। भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी और वह हमारे 1970 के नागरिकता दस्तावेज मांग रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा संशोधित नागरिकता अधिनियम को हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच की एक लड़ाई बनाना चाहती है।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमलोग बंगाल में कभी भी एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून की इजाजत नहीं देंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में रैली निकाली। कोलकाता रैली में सीएम ममता ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे तो संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी पर जनमत संग्रह करा ले। ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि यदि भाजपा में हिम्मत है तो उसे संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराना चाहिए।

ममता बनर्जी ने कोलकाता की रैली में कहा कि हम इस देश में दूसरों की दया पर नहीं रह रहे हैं। भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी और वह हमारे 1970 के नागरिकता दस्तावेज मांग रही है। ममता बनर्जी ने कोलकाता रैली में कहा में कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के लिए टोपी खरीद रही है जो एक विशेष समुदाय को बदनाम करने के लिए इन्हें पहनकर संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।  

भाजपा संशोधित नागरिकता अधिनियम को हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच की एक लड़ाई बनाना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमलोग बंगाल में कभी भी एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून की इजाजत नहीं देंगे। किसी को भी राज्य छोड़ने के लिए नहीं कहा जाएगा। हमलोग सभी धर्मों, जातियों और नस्लों के साथ मिलजुलकर रहने में यकीन करते हैं। हम सभी इस देश के नागरिक हैं और कोई भी हमें यहां से निकाल नहीं सकता।’’ 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून के विरुद्ध हिंसक प्रदर्शनों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम देश में आग लगाना नहीं बल्कि इसे बुझाना है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे पर कटाक्ष करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में सबका सत्यानाश कर दिया है।

बनर्जी ने आश्चर्य जताया कि क्या भाजपा नागरिकता को वैध बनाने की ‘‘वाशिंग मशीन’’ बन गयी है । संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कोलकाता में हावड़ा मैदान से एसप्लानेड तक विरोध मार्च का नेतृत्व करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं अमित शाह से सुनिश्चित करने का अनुरोध करती हूं कि देश नहीं जले। आपका काम देश में आग लगाना नहीं बल्कि इसे बुझाना है।’’

मुख्यमंत्री ने शाह से देश का ध्यान रखने और भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘‘नियंत्रित’’ करने की भी अपील की। बनर्जी ने फिर दोहराया कि वह पश्चिम बंगाल में नागिरकता कानून और एनआरसी लागू नहीं होने देंगी । बनर्जी ने कहा, ‘‘आप (शाह) कहते हैं कि किसी कि नागरिकता नहीं जाएगी। लेकिन अब आप (यह भी) कह रहे हैं कि पैन, आधार से नागरिकता साबित नहीं होगी। फिर क्या काम करेगा? भाजपा का ताबीज ? भाजपा वाशिंग मशीन बन गयी है।’’

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि अगर गृह मंत्री के मुताबिक आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है तो इसे कल्याणकारी योजनाओं और बैंकिंग व्यवस्था से क्यों जोड़ा गया। बनर्जी ने एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करते हुए सोमवार और मंगलवार को दो प्रदर्शन मार्च का नेतृत्व किया।

अगले दो दिनों में वह दो और मार्च का नेतृत्व करेंगी। बनर्जी ने दावा किया कि हिंसा की एक दो मामूली घटना पर केंद्र ने पश्चिम बंगाल में लंबी दूरी की रेल सेवा रोक दी। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तरी बंगाल दक्षिणी बंगाल से कट गया। मैं केंद्र सरकार से सेवाओं को बहाल करने का अनुरोध करती हूं । लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं ।’’ 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)ममता बनर्जीमोदी सरकारअमित शाहनरेंद्र मोदीनागरिकता संशोधन कानूनपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया