लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के तीन मौजूदा लोकसभा और तीन पूर्व राज्यसभा सदस्य टीएमसी में होंगे शामिल, सोनिया और राहुल गांधी को झटका देने की तैयारी में सीएम बनर्जी!

By भाषा | Updated: July 9, 2022 21:37 IST

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर टीएमसी के करीबी सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी को विश्वास है कि कुछ विपक्षी विधायक यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे और उन्हें (सिन्हा) राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के 220 से अधिक विधायकों का समर्थन मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ विपक्षी सांसद भी यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं।मुकुल संगमा, क्रिकेटर से राजनेता बने कीर्ति आजाद और बाबुल सुप्रियो को प्रवक्ता नियुक्त किया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भी एक संयुक्त उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है। 

नई दिल्लीः संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस के तीन मौजूदा लोकसभा सदस्य और तीन पूर्व राज्यसभा सदस्य तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व के संपर्क में हैं और वे ममता बनर्जी नीत पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से टीएमसी नेतृत्व के संपर्क में हैं, हालांकि, पार्टी को अभी इस मामले में निर्णय लेना है। उन्होंने बताया कि एक सांसद उत्तर भारत और एक दक्षिण भारत से हैं। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर टीएमसी के करीबी सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी को विश्वास है कि कुछ विपक्षी विधायक यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे और उन्हें (सिन्हा) राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के 220 से अधिक विधायकों का समर्थन मिलेगा।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी को उम्मीद है कि राज्य के कुछ विपक्षी सांसद भी सिन्हा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के बाहर पार्टी का विस्तार करने के लिए टीएमसी ने मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी में हाल में शामिल होने वाले मुकुल संगमा, क्रिकेटर से राजनेता बने कीर्ति आजाद और बाबुल सुप्रियो को प्रवक्ता नियुक्त किया है। सूत्रों ने यह भी कहा कि कई विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव की तरह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भी एक संयुक्त उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीसोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेसयशवंत सिन्हालोकसभा संसद बिलराज्य सभाटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप