लाइव न्यूज़ :

यूपी की तर्ज पर पंजाब में फिल्म उद्योग की योजना बना रहे सीएम भगवंत मान, मुंबई में बोले- मैं...बॉलीवुड का मिलाप कराने के लिए आया हूं

By अनिल शर्मा | Updated: January 22, 2023 13:53 IST

भगवंत मान ने कहा, 'हम पंजाब में एक बड़ा फिल्म उद्योग बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए मैं बड़े प्रोडक्शन हाउस से अनुरोध करूंगा कि आप पंजाब में आकर अपना स्टूडियो बनाइए।'

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान पंजाब में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुंबई के कारोबारियों से मुलाकात की।पंजाब सीएम ने मुंबई में कहा कि वह पंजाब में फिल्म उद्योग बनाने की योजना बना रहे हैं।

मुंबईः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पंजाब में फिल्म उद्योग बनाने की योजना बना रहे हैं। भगवंत मान फरवरी में होने वाले 'इनवेस्ट पंजाब कन्वेंशन के सिलसिले' में कारोबारियों से मिलने और उन्हें न्यौता देने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह यहां पंजाब के फिल्म उद्योगऔर बॉलीवुड का मिलाप कराने के लिए आए हैं।

भगवंत मान ने कहा, 'हम पंजाब में एक बड़ा फिल्म उद्योग बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए मैं बड़े प्रोडक्शन हाउस से अनुरोध करूंगा कि आप पंजाब में आकर अपना स्टूडियो बनाइए। मैं पंजाब के फिल्म उद्योगऔर बॉलीवुड का मिलाप कराने के लिए आया हूं।'

गौरतलब है कि पिछले दिनों यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मुंबई में बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों, निर्माताओं और निर्देशकों से मुलाकात की थी और नोएडा में बन रहे फिल्म सिटी के मद्देनजर निवेश करने और फिल्मों के निर्माण को लेकर चर्चाएं की थीं। भगवंत मान ने भी अब पंजाब में फिल्म उद्योग स्थापित करने की बात कही है।

 भगवंत मान पंजाब में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुंबई के कारोबारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम आने वाली सदियों के लिए भी 21वीं सदी के स्कूल बना रहे हैं... हम इन स्कूलों को ऐसे बनाएंगे जैसे विदेशों से लोग दिल्ली के स्कूलों को देखने आएंगे... फिर पंजाब के स्कूलों में भी दूसरे देशों के लोग आएंगे।

शनिवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मान ने कहा, मेरा दिल इस बात के लिए हमेशा धड़कता है कि हमारे सरकारी स्कूल और शिक्षण संस्थान ऐसे हों कि पढ़ने-लिखने के बाद हमारे बच्चे गर्व से कह सकें कि हमने पंजाब से डिग्री हासिल की है... हम बेहतरीन स्कूल और पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल बना रहे हैं।

 

टॅग्स :भगवंत मानपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील