लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः पिथौरागढ़ में फटा बादल, पानी का खौफनाक रूप देख सहमे लोग

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 2, 2018 10:10 IST

उत्तराखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे रोक दिया गया है। हाइवे बंद होने के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

Open in App

देहरादून, 02 जुलाईः उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते सोमवार सुबह सूबे के पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी बलाटी में बादल फट गया है, जिससे कई जगह पानी का भराव और निचले इलाकों में नदी-नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। साथ ही साथ सेराघाट हाइड्रोपावर प्लांट को नुकसान पहुंचा है।

हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बादल फटने के बाद का मंजर दिखाई दे रहा है। पानी के तेज बहाव के चलते स्थानीय लोगों की रूह कांप रही है।उत्तराखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे रोक दिया गया है। हाइवे बंद होने के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। सूबे में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ यात्रियों में भी कमी देखी जा रही है। यात्रियों को डर सता रहा है कि कहीं भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा न हो जाए।

इधर, मौसम विभाग पहले ही चेतावनी जारी कर चुका है कि आगामी छह जुलाई तक मानसून की सक्रियता करीब 8 राज्यों में रहेगी। इसमें उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और राजस्थान के इलाके शामिल हैं।

हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक मानसून की हल्की बारिश की आशंका जताई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट का दौर बरकरार रहने से लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। हालांकि इस बीच उमस भरी गर्मी लोगों के लिये परेशानी का सबब बन सकती है।

वहीं, जम्मू कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने के बाद घाटी में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई, जबकि घाटी के दक्षिणी हिस्सों में पानी का स्तर घट रहा है। दक्षिण कश्मीर और ग्रीष्मकालीन राजधानी सहित मध्य कश्मीर के निचले इलाकों में भी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई और लोगों को सतर्क रहने को कहा गया। निचले इलाके और श्रीनगर में झेलम नदी के तट पर रहने वाले लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मानसूनमौसमउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो