लाइव न्यूज़ :

आर्थर रोड जेल में नीरव मोदी के लिए कोठरी तैयार, बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा हीरा कारोबारी मोदी

By अनुराग आनंद | Updated: February 27, 2021 08:24 IST

नीरव मोदी मामले में ब्रिटेन के एक कोर्ट ने कहा कि आरोपी को भारतीय अदालतों के समक्ष जवाब देना है और ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिससे संकेत मिलता हो कि भारत में नीरव मोदी के मामले की निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी.

Open in App
ठळक मुद्देनीरव मोदी प्रत्यर्पण के विरुद्ध करीब दो साल की अपनी कानूनी लड़ाई हार गया.जेल विभाग ने कोर्ट आश्वासन दिया था कि जिस कोठरी में नीरव मोदी को रखा जाएगा वहां कम कैदी होंगे.

मुंबई: पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में जालसाजी और धनशोधन के आरोपों पर भारत में वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर ब्रिटिश अदालत का फैसला आ जाने के साथ ही मुंबई की आर्थर रोड जेल ने उसे रखने के लिए एक विशेष कोठरी तैयार कर ली गई है.

जेल अधिकारी ने बताया कि नीरव मोदी को यहां लाए जाने के बाद उसे अतिसुरक्षा वाले बैरक नंबर 12 की तीन कोठरियों में से एक में रखा जाएगा. ब्रिटेन के एक न्यायाधीश ने गुरुवार को कहा कि नीरव मोदी को अपने खिलाफ मामले में भारतीय अदालतों के समक्ष जवाब देना है और ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिससे संकेत मिलता हो कि भारत में उसके मामले की निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी.

नीरव मोदी प्रत्यर्पण के विरुद्ध करीब दो साल की अपनी कानूनी लड़ाई हार गया-

नीरव मोदी प्रत्यर्पण के विरुद्ध करीब दो साल की अपनी कानूनी लड़ाई हार गया. उसे बार- बार जमानत से वंचित होना पड़ा है. 2019 से वह लंदन की एक जेल में है. महाराष्ट्र के जेल विभाग ने 2019 में केंद्र को जेल की स्थिति और नीरव मोदी को रखने के लिए सुविधाओं के बारे में जानकारी दी थी. गद्दा, रजाई दी जाएगी ब्रिटेन में वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में नीरव मोदी की प्रत्यर्पण सुनवाई के दौरान केंद्र ने राज्य के गृह विभाग से जेल के बारे में सूचनाएं मांगी थी.

जिस कोठरी में नीरव मोदी को रखा जाएगा वहां कम कैदी होंगे-

जेल विभाग ने कोर्ट आश्वासन दिया था कि जिस कोठरी में नीरव मोदी को रखा जाएगा वहां कम कैदी होंगे. अधिकारी ने कहा कि यदि नीरव मोदी को बैरक में रखा जाता है तो उसे तीन वर्गमीटर निजी स्थान मिलेगा और वहां सूती का गद्दा, तकिया, बेडशीट और रजाई प्रदान की जाएगी. जेल विभाग ने पर्याप्त रोशनी, हवादार जगह और निजी सामान के लिए भंडार सुविधा का भी आश्वासन दिया.

आर्थर रोड जेल के बारह नंबर बैरक में रखा जाएगा नीरव मोदी

माल्या के लिए भी है तैयारी अधिकारी के अनुसार प्रशासन ने पहले सरकार से कहा था कि यदि भगोड़े विजय माल्या को भी ब्रिटेन से भारत लाया जाता है तो उसे भी आर्थर रोड जेल के उसी बारह नंबर बैरक में रखा जाएगा. राज्य सरकार ने केंद्र को विजय माल्या के संदर्भ में ऐसा ही आश्वासन पत्र दिया था. माल्या धनशोधन एवं धोखाधड़ी के आरोपों से घिरा है. वह मार्च, 2016 से ब्रिटेन में है.

(लोकमत हिंदी ब्यूरो)

टॅग्स :नीरव मोदीभारतमुंबईब्रिटेनकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'