लाइव न्यूज़ :

पाक समुद्री सुरक्षा एजेंसी की गोलीबारी में मछुआरे की मौत के विरोध में महाराष्ट्र के गांव में बंद

By भाषा | Updated: November 8, 2021 13:22 IST

Open in App

पालघर, आठ नवंबर गुजरात के तटीय क्षेत्र के निकट पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) की गोलीबारी में एक मछुआरे की मौत के विरोध में महाराष्ट्र में पालघर जिले के वदराई गांव के निवासियों ने सोमवार को बंद रखा।

शनिवार को की गई गोलीबारी में श्रीधर रमेश चामरे (32) की मौत होने के बाद स्थानीय पंचायत ने बंद का आह्वान किया था। बंद के कारण गांव में सभी दुकान बंद रहीं और सार्वजनिक बस तथा आटो-रिक्शा सड़कों से नदारद रहे। चामरे के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और माता-पिता हैं।

सतपति पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक सुधीर दाहेरकर ने कहा, “इस समय गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है।” सूत्रों ने बताया कि चामरे के शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया जाएगा।

इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास शनिवार शाम चार बजे गोलीबारी की घटना हुई थी।

दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय नौका पर बिना उकसावे के पीएमएसए द्वारा की गई की गई गोलीबारी की घटना को भारत ने गंभीरता से लिया है और पाकिस्तानी पक्ष के सामने इस मुद्दे को उठाने का निर्णय लिया है।

चामरे के पिता ने कहा कि नौका पर सात मछुआरे सवार थे और वह सीमा पार नहीं गई थी। सोमवार को बंद के समर्थन में लोग घरों से बाहर नहीं निकले और गांव की सड़कें वीरान दिखाई पड़ी थी।

इस बीच गुजरात पुलिस ने पीएमएसए के 10 कर्मियों पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि शनिवार को पीएमएसए ने गुजरात के तट के पास अरब सागर में नौका नाव ‘जलपरी’ पर गोलीबारी की थी जिसमें चामरे की मौत हो गई थी तथा एक अन्य मछुआरा घायल हो गया था।

घायल मछुआरे दिलीप सोलंकी (34) दीव का निवासी है और गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में ओखा स्थित एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब