लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन: गोपाल राय ने ‘'सी40 शहरों के पर्यावरण मंत्रिस्तरीय संवाद' को संबोधित किया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को 'सी40 शहरों के रणनीतिक राज्य पर्यावरण मंत्रिस्तरीय संवाद' को संबोधित किया और पर्यावरणीय लक्ष्यों से समझौता किए बिना सतत विकास के लिए दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों को साझा किया।

‘सी40 शहरों’ विश्व के महानगरों का एक नेटवर्क है जो जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के पर्यावरण मंत्रियों ने भी बैठक को संबोधित किया।

अधिकारियों ने कहा कि राय ने दिल्ली सरकार द्वारा "पर्यावरण लक्ष्यों से समझौता किए बिना सतत विकास सुनिश्चित करने" के लिए उठाए गए कदमों को साझा किया और यह भी बताया कि भविष्य में क्या करने की योजना बनाई गई है।

राय बृहस्पतिवार को सरकार के प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर शहर में निवासी कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए), गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और इको-क्लबों के साथ बैठक करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी, जिसमें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया, “मंत्री सरकार की ओर से किए जा रहे प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर चर्चा करेंगे और इस क्षेत्र में काम कर रहे आरडब्ल्यूए और गैर सरकारी संगठनों से प्रतिक्रिया (फीडबैक) और सुझाव लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे