दिल्ली में सुबह आसमान रहा साफ

By भाषा | Published: February 18, 2021 10:38 AM2021-02-18T10:38:40+5:302021-02-18T10:38:40+5:30

Clear morning sky in Delhi | दिल्ली में सुबह आसमान रहा साफ

दिल्ली में सुबह आसमान रहा साफ

नयी दिल्ली, 18 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक ने दिन में धूप निकलने के साथ ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत था।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Clear morning sky in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे