लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में सीएनजी स्टेशन पर दो समूहों के बीच झड़प, 18 लोग घायल

By भाषा | Updated: November 16, 2021 11:44 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 16 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सीएनजी स्टेशन पर दो समूहों के बीच हुई झड़प में 18 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सीएनजी स्टेशन पर सोमवार शाम सीएनजी भरवाने के लिए कतार में खड़ी एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें 18 लोग घायल हो गए और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

पुलिस ने इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब