लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः आसनसोल में दूसरे दिन भी आगजनी, इंटरनेट बैन और की गई धारा 144 लागू

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 28, 2018 22:43 IST

आसनसोल के उप संभागीय अधिकारी प्रोलय रायचौधरी ने बताया कि अफवाहें फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गईं और शांति बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है। मोबाइल फोन सेवाएं चालू हैं।

Open in App

कोलकाता, 28 मार्चः रामनवमी के जुलूस को लेकर उपजी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार देर शाम पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दूसरे दिन भी कई जगह आगजनी की घटना सामने आई है और दो समुदायों के बीच झड़प होने की भी सू्चना है। हालांकि स्थिति पर प्रशासन ने काबू पा लिया है अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं, प्रशासन ने मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति नियंत्रण में है और कोई भी मृत्यु नहीं हुई है।

बुधवार को रानीगंज इलाके में रामनवमी के एक जुलूस को लेकर हिंसा होने के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं और आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। आसनसोल के उप संभागीय अधिकारी प्रोलय रायचौधरी ने बताया कि अफवाहें फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गईं और शांति बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है। मोबाइल फोन सेवाएं चालू हैं।

रायचौधरी ने बताया कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और आरएएफ को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन शीर्ष पुलिस अधिकारियों को कोलकाता से यहां भेजा गया है।

सोमवार को बर्द्धमान वेस्ट जिले के रानीगंज में रामनवमी के एक जुलूस को लेकर दो गुटों में हिंसा हो गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। एक प्रदर्शनकारी ने आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त अरिदंम दत्ता चौधरी पर बम फेंक दिया, जिससे अधिकारी को अपना एक हाथ गंवाना पड़ा। उनका दुर्गापुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इधर, पश्चिम बंगाल सरकार ने सूबे के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा में जख्मी हुए डीसीपी से मिलने के लिए दुर्गापुर नहीं जाने का सुझाव दिया है। सरकार ने इसके लिए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने में अपनी असमर्थता जाहिर की है। राज भवन से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल की दुर्गापुर के अस्पताल के दौरे की योजना थी। इस अस्पताल में आसनसोल- दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त अरिंदम दत्त चौधरी का उपचार चल रहा है।(इनपुट-भाषा)

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया