लाइव न्यूज़ :

CJI रंजन गोगोई के खिलाफ 'बड़ी साजिश' की जांच पूरी, सेवानिवृत न्यायमूर्ति पटनायक 15 तक सौंप सकते हैं रिपोर्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 22, 2019 08:36 IST

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश ए. के. पटनायक ने वकील उत्सव सिंह बैंस ने SC में पीठ 'फिक्स' करने सहित कई आरोप लगाए थे.इसके जांच के लिए सेवानिवृत न्यायाधीश पटनायक को नियुक्त किया था.

Open in App

 प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को फंसाने के लिए 'बड़ी साजिश' रचने के आरोप की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित एक सदस्यीय समिति ने अपना काम पूरा कर लिया है. इसकी रिपोर्ट 15 सितंबर तक सौंपे जाने की उम्मीद है. सूत्रों ने एक दिन पहले बताया कि उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश ए. के. पटनायक ने वकील उत्सव सिंह बैंस से पूछताछ की.

बैंस ने उच्चतम न्यायालय में पीठ 'फिक्स' करने सहित कई आरोप लगाए थे. उच्चतम न्यायालय ने सेवानिवृत न्यायाधीश पटनायक को जांच के लिए नियुक्त किया था. एक सूत्र ने बताया, ''समिति ने बैंस और अन्य द्वारा दाखिल दस्तावेजों की जांच की.

अब समिति रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर इसे सितंबर के दूसरे सप्ताह में सीलबंद लिफाफे में उच्चतम न्यायालय को सौंपेगी.'' सेवानिवृत न्यायमूर्ति पटनायक ने अपने कार्यालय में दिन में 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वकील बैंस से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया. शीर्ष अदालत ने बैंस के आरोपों की जांच के लिए 25 अप्रैल को समिति गठित की थी और सीबीआई, आईबी के निदेशकों के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त को जरूरत पड़ने पर न्यायमूर्ति पटनायक का सहयोग करने का निर्देश दिया था.

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की विशेष पीठ ने कहा था कि जांच पूरी होने पर सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति पटनायक अदालत में सीलबंद लिफाफे में एक रिपोर्ट दाखिल करेंगे जिसके बाद फिर से मामले की सुनवाई होगी.

यौन उत्पीड़न का आरोप जांच में शामिल नहीं :

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की विशेष पीठ ने कहा था कि इस जांच में शीर्ष अदालत की पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप को शामिल नहीं किया जाएगा. उच्चतम न्यायालय की आंतरिक समिति ने 6 मई को प्रधान न्यायाधीश गोगोई को क्लीनचिट देते हुए कहा था कि उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप में कोई दम नहीं पाया.

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टजस्टिस रंजन गोगोई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए