अरुणा रॉय का बयान-वर्तमान में नाजुक दौर में है सिविल सेवाएं’

By भाषा | Published: December 8, 2019 05:50 AM2019-12-08T05:50:25+5:302019-12-08T05:50:25+5:30

सूचना के अधिकार के राष्ट्रीय अभियान की संस्थापक सदस्य अरुणा रॉय का कहना है कि ‘सिविल सेवाएं इस समय नाजुक दौर से गुजर रही हैं।’

Civil services are currently in a critical phase ': Roy | अरुणा रॉय का बयान-वर्तमान में नाजुक दौर में है सिविल सेवाएं’

अरुणा रॉय का बयान-वर्तमान में नाजुक दौर में है सिविल सेवाएं’

Highlightsरॉय शनिवार को यहां एम. एल. मेहता मेमोरियल व्याख्यान दे रही थीं। इस अवसर पर 10 छात्रों को 10,000 और 6,000 रुपए की राशि की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। 

सूचना के अधिकार के राष्ट्रीय अभियान की संस्थापक सदस्य अरुणा रॉय का कहना है कि ‘सिविल सेवाएं इस समय नाजुक दौर से गुजर रही हैं।’ यहां जारी एक बयान के अनुसार रॉय शनिवार को यहां एम. एल. मेहता मेमोरियल व्याख्यान दे रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर जहां सिविल सर्विसेज के प्रति अभी भी आकर्षण बना हुआ है तो वहीं कार्यरत आईएएस अधिकारी यह कहते हुए सिविल सर्विस से इस्तीफा दे रहे हैं कि सरकार द्वारा उनके संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है।’’

रॉय ने कहा कि सिविल सेवाओं में अनेक 'लेटरल एंट्रीज' भी हुई हैं और ऐसी चर्चा है कि यूपीएससी की संरचना को बदल दिया जाएगा जिससे इसकी स्वतंत्रता में कमी आएगी। इस अवसर पर 10 छात्रों को 10,000 और 6,000 रुपए की राशि की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। 

Web Title: Civil services are currently in a critical phase ': Roy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे