लाइव न्यूज़ :

नागरिकता बिल पर पीएम मोदी के बयान पर तृणमूल कांग्रेस का हमला, 'जिन्ना की कब्र पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा क्या'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 11, 2019 15:31 IST

Trinamool Congress: नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पीएम के बयान पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बोला हमला

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस ने नागरिकता बिल पर पीएम के बयान की आलोचनाटीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, 'इसे सुनहरे अक्षरों में जिन्ना की कब्र पर लिखा जाएगा'

नागरिकता संसोधन बिल का विरोध करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा है कि हम जाति नस्ल और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने में यकीन नहीं रखते हैं। 

तृ्णमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी इस बिल पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बिल को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा, लेकिन किसके, जिन्ना की कब्र पर? 

पीएम मोदी ने इस बिल को राज्यसभा में पेश किए जाने से पहले कहा था कि इस बिल को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। 

इस बिल को जिन्ना की कब्र पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा: डेरेक ओ ब्रायन

एएनआई के मुताबिक, 'राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, मैंने पढ़ा कि पीएम ने कहा है कि इसे (बिल को) सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। मैं आपको बताता हूं कि इसे कहां लिखा जाएगा, इसे राष्ट्रपिता की कब्र पर लिखा जाएगा, लेकिन किस राष्ट्रपिता की कब्र पर? कराची में, जिन्ना की कब्र पर?'

सीएबी के सोमवार को लोकसभा में 80 के मुकाबले 311 मतों से पास होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने इसे बुधवार को राज्यसभा में पेश किया। 

इस बिल को राज्यसभा में पेश करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि इस बिल से तीन पड़ोसी देशों के धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होने अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। उन्होंने ये भी कहा कि लेकिन इस बिल से मुस्लिमों को डरने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि वे भारत के नागरिक थे, हैं और रहेंगे। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?