लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन विधेयक: बीजेपी महासचिव राम माधव ने बताई बिल लाने की असली वजह

By भाषा | Updated: December 5, 2019 13:07 IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी थी। हालांकि कई विपक्षी दल इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

Open in App

भाजपा महासचिव राम माधव ने बृहस्पतिवार को कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता है। विधेयक का विरोध करने वालों की आलोचना करते हुए राम माधव ने कहा कि यह विधेयक पिछली लोकसभा में पारित हो गया था लेकिन राज्यसभा में नहीं आ पाया और इसकी मियाद समाप्त हो गई थी।

माधव ने ट्वीट किया, ‘‘ संशोधित विधेयक आ रहा है। ’’ उन्होंने कहा कि यह पड़ोस में उत्पीड़न के शिकार हुए लोगों को आश्रय देने की भारतीय परंपरा के अनुरूप है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी थी। हालांकि कई विपक्षी दल इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं। इस विधेयक में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से शरणार्थी के तौर पर भारत आए उन गैर मुसलमानों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है जिन्हें धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा हो।

टॅग्स :राम माधवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम