लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन कानूनः राजस्थान के राज्यपाल की सलाह- लागू करें, मुख्यमंत्री ने कहा ना!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 21, 2019 15:03 IST

सीएम अशोक गहलोत इस सलाह से सहमत नहीं हैं, उनका कहना है कि- बीजेपी का एजेंडा लोकतंत्र की परम्पराओं और संविधान की मूल भावना से हटकर है.

Open in App

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और समर्थन को लेकर राजस्थान में भी प्रदर्शन और बयानी जंग जारी है. अपने सौ दिन पूरे होने पर प्रेसवार्ता के दौरान एक प्रश्न के जवाब में राज्यपाल कलराज मिश्र का कहना था कि संविधान की व्यवस्था के तहत केन्द्र के कानून को राज्य में लागू करना आवश्यक है.

लेकिन, सीएम अशोक गहलोत इस सलाह से सहमत नहीं हैं, उनका कहना है कि- बीजेपी का एजेंडा लोकतंत्र की परम्पराओं और संविधान की मूल भावना से हटकर है. कोई कारण नहीं था, संविधान में संशोधन करवा दिया. एनआरसी की बात कर रहे हैं, जो लागू हो ही नहीं सकता, प्रैक्टिकल नहीं है. असम में करके देख लिया, वहां इनकी खुद की गवर्मेंट हैं, वो कह रही है, ये हमें मंजूर नहीं है.

देश के वर्तमान हालात के लिए अमित शाह पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि- पूरे मुल्क में बार-बार गृह मंत्री अमित शाह बोल-बोल कर लोगों को भड़का रहे हैं. पिछले एक महीने से मैं देख रहा हूं, लगातार वो पूरे देशवासियों को भड़का रहे हैं कि मैं पूरे मुल्क में एनआरसी लागू करुंगा, एक तानाशाही प्रवृत्ति की जो भाषा होती है, वो बोलते हैं. ये लोकतंत्र में अच्छी बात नहीं है.

उन्होंने कहा कि- हम लोग प्रदेश में शांति मार्च निकालेंगे. 22 दिसंबर रविवार को सुबह 11 बजे अल्बर्ट हॉल से शुरू करेंगे और गांधी जी के स्टेच्यू तक जाएंगे, महात्मा गांधी जी के सानिध्य में जाकर अपनी भावना व्यक्त करेंगे. सबका आह्वान करते हैं शांति प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोग भाग लें.

सीएम गहलोत का यह भी कहना है कि- इसने हिन्दू और मुसलमान सहित सभी समुदाय को सकते में डाल दिया है. यह सबको परेशान करने वाला एक्ट है. पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब, राजस्थान, केरल, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित आठ से अधिक राज्य इसे लागू नहीं कर रहे. एनडीए को चाहिए इसे तुरंत रिपील करे.

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनराजस्थानलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील