लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानूनः बंगाल के राज्यपाल धनखड़ नाराज, मुख्य सचिव और डीजीपी बैठक में नहीं पहुंचे

By भाषा | Updated: December 16, 2019 18:37 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘चकित हूं कि मेरे अनुरोध के बावजूद न तो मुख्य सचिव और न ही पुलिस महानिदेशक राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में मुझे बताने के लिए आये। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल के कई हिस्से संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते लगातार तीसरे दिन हलकान रहे।विभिन्न जिलों से तोड़फाड़ और आगजनी की कई घटनाएं सामने आयी हैं। 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को इस बात पर आश्चर्य प्रकट किया कि मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन से गुजर रहे राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में उन्हें बताने के लिए नहीं पहुंचे।

राज्यपाल ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति ‘बिल्कुल अस्वीकार्य’ है। उन्होंने इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को सोमवार सुबह राजभवन बुलाया था। धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘चकित हूं कि मेरे अनुरोध के बावजूद न तो मुख्य सचिव और न ही पुलिस महानिदेशक राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में मुझे बताने के लिए आये। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।’’

पश्चिम बंगाल के कई हिस्से संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते लगातार तीसरे दिन हलकान रहे। विभिन्न जिलों से तोड़फाड़ और आगजनी की कई घटनाएं सामने आयी हैं। 

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने प. बंगाल सरकार से हिंसा पर उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट तलब की

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच सोमवार को पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था के संबंध में उठाए गए कदमों पर राज्य सरकार को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

मुख्य न्यायाधीश टी बी एन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति एच भट्टाचार्य की खंडपीठ ने हावड़ा के एक निवासी की ओर से दायर याचिका पर ये निर्देश दिए। हावड़ा में तोड़फोड़ और आगजनी की कई घटनाएं हुईं हैं। याचिकाकर्ता सुरजीत साहा ने सरकार को कानून व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश देने का अनुरोध किया था जो कि राज्य का विषय है।

अदालत ने राज्य सरकार को 18 दिसंबर तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है जब मामले में अगली सुनवाई होनी है। राज्य सरकार के वकील ने अदालत में बताया कि प्रभावित जिलों से रिपोर्ट मंगवायी गयी है। याचिकाकर्ता ने रेलवे और निजी लोगों को मुआवजा दिये जाने का भी अनुरोध किया जो हिंसा से प्रभावित हुए हैं।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019पश्चिम बंगालममता बनर्जीमोदी सरकारटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन