लाइव न्यूज़ :

CISF ने विश्व भारती परिसर में टुकड़ी तैनाती को लेकर लिखा खत, किसी भी केंद्रीय विवि में अर्धसैनिक बल नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2019 14:53 IST

यह पत्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय भी भेजा गया। सीआईएसएफ ने विश्व भारती को अपने जवाब में टुकड़ी तैनात करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया जिसमें जरूरी जांच और सर्वेक्षण कराना शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्र ने कहा, "सीआईएसएफ ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर बल तैनात करने से पहले की प्रक्रिया से अवगत कराया। बल ने इस संबंध में और दिशा-निर्देश मांगने के लिए हमसे अनुरोध किया है।

सीआईएसएफ ने पश्चिम बंगाल में विश्व भारती विश्वविद्यालय के शांति निकेतन परिसर में अपनी टुकड़ी तैनात करने के अनुरोध को लेकर गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।

फिलहाल किसी भी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के परिसर में स्थायी रूप से पुलिस कर्मियों या अर्धसैनिक बल को तैनात नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती ने हाल ही में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को पत्र लिखते हुए आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय द्वारा तैनात निजी सुरक्षाकर्मी "तृणमूल कांग्रेस के अपने स्थानीय आकाओं" के प्रति निष्ठा रखते हैं।

यह पत्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय भी भेजा गया। सीआईएसएफ ने विश्व भारती को अपने जवाब में टुकड़ी तैनात करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया जिसमें जरूरी जांच और सर्वेक्षण कराना शामिल हैं। गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, "सीआईएसएफ ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर बल तैनात करने से पहले की प्रक्रिया से अवगत कराया।

बल ने इस संबंध में और दिशा-निर्देश मांगने के लिए हमसे अनुरोध किया है।" कुलपति ने सीआईएसएफ को भेजे अपने अनुरोध पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच झड़प की घटनाओं का भी जिक्र किया है। 

टॅग्स :मोदी सरकारअमित शाहसीआईएसएफपश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब