लाइव न्यूज़ :

सीआईएससीई दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं अप्रैल-मई में, 4 जनवरी से स्कूल खोला जाए...

By एसके गुप्ता | Updated: December 3, 2020 21:06 IST

सभी राज्य, केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष रूप से स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार करें। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 से ही देश भर के स्कूल बंद कर दिए गए थे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में स्कूल, कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थानों को 31 दिसंबर तक बंद रखने की घोषणा की थी।

नई दिल्लीः काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम तैयारियों के मद्देनजर राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर 4 जनवरी, 2021 से स्कूलों को फिर से खोलने का आग्रह किया है।

काउंसिल के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव गैरी अराथून ने लोकमत को बताया कि उन्होंने सभी राज्य, केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष रूप से स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार करें। 

इसके अलावा काउंसिल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से आग्रह किया है कि राज्यों में वर्ष 2021 के अप्रैल-मई माह में होने वाले चुनाव की तिथियों की जानकारी साझा करें, जिससे बोर्ड परीक्षाओं में होने वाली परेशानियों से समय रहते बचा जा सके।

गैरी अराथून ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 से ही देश भर के स्कूल बंद कर दिए गए थे। हालांकि, कुछ राज्यों ने स्कूलों को फिर से खोल दिया है। जबकि, कई राज्यों ने स्कूलों को फिलहाल बंद रखने का निर्णय लिया है।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में स्कूल, कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थानों को 31 दिसंबर तक बंद रखने की घोषणा की थी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती है, राज्य में सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा कई राज्यों ने स्कूल बंद करने की घोषणा की है।

गैरी अराथून ने कहा है कि यदि स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाती है, तो स्कूल सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों और सरकारों द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन करेंगे। स्कूलों को फिर से खोलने के बाद, समय का उपयोग प्रैक्टिकल वर्क्स, प्रोजेक्ट वर्क्स और डाउट क्लीयरिंग सेशन आदि के लिए किया जाएगा।

टॅग्स :सीआईएससीई.ओआरजीदिल्लीकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाशिक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना