लाइव न्यूज़ :

सीआईडी ने कूच बिहार गोलीबारी घटना के संबंध में सीआईएसएफ के छह कर्मियों को समन किया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:37 IST

Open in App

कोलकाता, 10 मई पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने सीआईएसएफ के छह जवानों को समन किया है जो सीतलकुची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जोरपाटकी के बूथ संख्या 126 पर ड्यूटी पर थे, जहां मतदान के दौरान केंद्रीय बलों के जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ के दो अधिकारियों सहित छह कर्मियों को मंगलवार पूर्वाह्न में भवानी भवन में सीआईडी ​​की उस विशेष जांच टीम (एसआईटी) के अधिकारियों से मिलने के लिए कहा गया है जिसका गठन इस घटना की जांच के लिए किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘10 अप्रैल को चौथे चरण के मतदान के दौरान सीतलकुची में गोलीबारी की घटना में चार व्यक्तियों की मौत के सिलसिले में सीआईएसएफ के चार कांस्टेबल, एक इंस्पेक्टर और एक डिप्टी कमांडेंट को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत सीआईडी के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस दिए गए हैं।’’

सूत्रों के अनुसार, सीआईएसएफ अधिकारियों के इस अनुरोध को खारिज कर दिया गया है कि कोविड​​-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्हें सीआईडी ​​के समक्ष आनलाइन पेश होने की इजाजत दी जाए। सूत्रों के अनुसार इन सभी को पूर्वाह्न 11 बजे तक भवानी भवन में भौतिक रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि इस बीच सोमवार को मामले के संबंध में माथाभंगा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक से पूछताछ की गई।

माथाभंगा पुलिस थाने के जांच अधिकारी से पिछले बृहस्पतिवार को पूछताछ की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह