लाइव न्यूज़ :

नहीं मिलेगी विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर होने वाले खर्च की जानकारी, CBI को मिली जाहिर न करने की इजाजत

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:54 IST

आरटीआई अधिनियम की धारा 24 सीबीआई समेत सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को पारदर्शिता कानून के दायरे से छूट देती है लेकिन अगर कोई आवेदक “भ्रष्टाचार के आरोपों” से जुड़ी ऐसी सामग्री की मांग करता है जो जांच एजेंसी के पास मौजूद है तो यह छूट लागू नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने दावा किया कि माल्या के खिलाफ दायर मामलों की जांच लंदन उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण चरण में है।इस चरण में सूचना देना जांच को बाधित करेगा इसलिये इसे आरटीआई अधिनियम की धारा 8(1)(एच) के तहत छूट दी जानी चाहिए।

केंद्रीय सूचना आयोग ने सीबीआई को शराब कारोबारी विजय माल्या के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पर आने वाले खर्च की जानकारी प्रदान नहीं करने की इजाजत दे दी। सीआईसी ने इसे प्रशासनिक खर्च बताया जो पारदर्शिता कानून के दायरे से बाहर है।पुणे स्थित कार्यकर्ता विहार धुर्वे की याचिका पर फैसला करते हुए सूचना आयुक्त दिव्य प्रकाश सिन्हा ने कहा कि यह खर्च भारत सरकार द्वारा माल्या को वापस लाने के लिये किया गया। उन्होंने कहा कि इस आरटीआई आवेदन में मांगी गई सूचना प्रशासनिक कार्रवाई और कानूनी खर्च के बारे में है जो कहीं से भी भ्रष्टाचार और मानवाधिकार के उल्लंघन के आरोपों से जुड़ी नहीं है।सीबीआई ने दावा किया कि माल्या के खिलाफ दायर मामलों की जांच लंदन उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण चरण में है और इस चरण में सूचना देना जांच को बाधित करेगा इसलिये इसे आरटीआई अधिनियम की धारा 8(1)(एच) के तहत छूट दी जानी चाहिए।आरटीआई अधिनियम की धारा 24 सीबीआई समेत सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को पारदर्शिता कानून के दायरे से छूट देती है लेकिन अगर कोई आवेदक “भ्रष्टाचार के आरोपों” से जुड़ी ऐसी सामग्री की मांग करता है जो जांच एजेंसी के पास मौजूद है तो यह छूट लागू नहीं होगी।

टॅग्स :विजय माल्यासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील