लाइव न्यूज़ :

लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बने चिराग पासवान, फिल्मों से लेकर राजनीति तक जानें कैसा रहा है उनका सफर

By विनीत कुमार | Updated: November 5, 2019 15:14 IST

चिराग पासवान 35 साल के हैं इसी वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में जमुई सीट से दूसरी बार सांसद बने हैं। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी वह जमुई से सांसद चुने जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान बने एलजेपी के अध्यक्षचिराग पासवान का बॉलीवुड से भी रहा है नाता, 2011 में बॉलीवुड फिल्म में किया था काम

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) की कमान अपने बेटे चिराग पासवान को सौंप दी। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मंगलवार को हुई बैठक में इसका फैसला किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने चिराग पासवान को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष चुना।

एलजेपी की स्थापना 73 साल के रामविलास पासवान ने साल 2000 में की थी। बहरहाल, रामविलास पासवान पार्टी के संस्थापक-संरक्षक बने रहेंगे और उनके बेटे अध्यक्ष पद संभालेंगे। रामविलास पासवान ने चिराग को अध्यक्ष बनाये जाने की घोषण करते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद है कि पार्टी चिराग के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। पार्टी और मजबूत होगी।'

बिहार के जमुई से सांसद हैं चिराग पासवान

चिराग पासवान 35 साल के हैं इसी वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में जमुई सीट से दूसरी बार सांसद बने हैं। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी वह जमुई से सांसद चुने जा चुके हैं। साल 2014 में चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार शेखर भास्कर को 85,000 से ज्यादा मतों से हराया। वहीं, 2019 के चुनाव में चिराग ने भूदेव चौधरी को मात दी।

फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं चिराग पासवान

राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान फिल्मों में हाथ आजमा चुके हैं। कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री रखने वाले चिराग ने 2011 में आई बॉलीवुड फिल्म 'मिले न मिले हम' में काम किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई भी प्रभाव नहीं छोड़ सकी और इसके साथ ही चिराग का बॉलीवुड करियर भी वहीं रूक गया।

टॅग्स :चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीरामबिलास शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो