लाइव न्यूज़ :

ताजमहल की झाड़ियों में छिपकर चीनी पर्यटक उड़ा रहा था ड्रोन, पकड़ा, सुरक्षा में बड़ी चूक, पुलिस में बाद में रिहा किया

By भाषा | Updated: October 1, 2019 20:42 IST

पूछताछ में पता चला कि चीनी पर्यटक यमुना और ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाकर तस्वीरें ले रहा था। पुलिस पर्यटक को पकड़कर थाने ले आई। उसके ड्रोन और चिप को कब्जे में ले लिया गया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पर्यटक का नाम सीयू है और वह चीन का रहने वाला था। 

Open in App
ठळक मुद्देताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों की नजर ड्रोन पर पड़ गयी।ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाये जाने की सूचना से हड़कंप मच गया।

एक चीनी पर्यटक को ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाते हुए पकड़ लिया गया और लिखित में माफीनामा सौंपे जाने के बाद ही पुलिस ने उसे रिहा किया।

सूत्रों ने बताया कि ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ता देख सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया । हालांकि तुरंत ही पुलिस ने ड्रोन उड़ाने वाले चीनी पर्यटक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की गयी। इस संबंध में ताजमहल की सुरक्षा मामलों के प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पर्यटक की मंगलवार को चूंकि दो बजे की फ्लाइट थी।

इसी कारण उससे माफीनामा लिखवाकर और हिदायत देकर छोड़ दिया गया है लेकिन उसके ड्रोन, कंट्रोलर और चिप को जब्त कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की सुबह चीनी पर्यटक मेहताब बाग की झाड़ियों में छिपकर ड्रोन उड़ा रहा था।

तभी ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों की नजर ड्रोन पर पड़ गयी। तुरंत ताजमहल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को सूचना दी गयी। ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाये जाने की सूचना से हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में ताजमहल की सुरक्षा में तैनात कर्मी मेहताब बाग पहुंचे। उन्होंने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस सूत्रों ने बताया, जब तलाशी ली तो एक चीनी पर्यटक झाड़ियों में छिपा मिला जिसके हाथ में ड्रोन का रिमोट था।

पूछताछ में पता चला कि चीनी पर्यटक यमुना और ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाकर तस्वीरें ले रहा था। पुलिस पर्यटक को पकड़कर थाने ले आई। उसके ड्रोन और चिप को कब्जे में ले लिया गया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पर्यटक का नाम सीयू है और वह चीन का रहने वाला था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशचीनताज महल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया