लाइव न्यूज़ :

चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दी धमकी, भारत पाकिस्तान व चीन से एक साथ कभी नहीं जीत पाएगा

By अनुराग आनंद | Updated: September 16, 2020 17:53 IST

चीनी अखबार ने लिखा है कि भारत ने अगस्त 2019 में कश्मीर में अलगाववादियों के मजबूत होने के डर से कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किया, तबसे ही दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सरकारी अखबार ने ये भी लिखा है कि चीन और पाकिस्तान के साथ विवाद के अलावा, भारत का नेपाल के साथ भी सीमा विवाद है।भारत के सभी पड़ोसी मुल्कों के साथ विवाद के बारे में चर्चा कर चीन सरकार के मुखपत्र ने यह बताने की कोशिश की है कि भारत हर तरफ से घिरा हुआ है। भारतीय आर्मी दावा करती है कि वो ढाई मोर्चे से जंग के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन यदि दोनों देशों से युद्ध होती है तो भारती नहीं जीत पाएगा।

नई दिल्ली: भारत व चीन के बीच सीमा पर विवाद हर रोज घटने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। चीनी सेना पिछले करीब दो सप्ताह से सीमा पर काफी आक्रमक होकर भारतीय जवानों से उलझ रहे हैं। यही वजह है कि पिछले 20 दिनों में बॉर्डर पर 3 बार गोलीबारी की घटना हुई है।

इस बीच चीन के सरकार अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने लेख के माध्यम से भारत को धमकी दी है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि कमजोर अर्थव्यस्था के बीच यदि भारत चीन व पाकिस्तानी सेना से एक साथ युद्ध करता है, तो कभी नहीं जीत पाएगा। 

इस लेख में चीनी लेखक ने पाकिस्तान के उकसाने का प्रयास किया है। लेख में लिखा गया है कि पाकिस्तान यदि सही समय पर कश्मीर के लिए भारत के खिलाफ सख्त कदम उठाने के बजाय यदि चुप रहेगा तो वहां के लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा पैदा होगा।

लेख में आगे कहा गया है कि ऐसे हालात में भले ही पाकिस्तान सैन्य मामले में भारत से कमजोर हो लेकिन यदि चीन व पाकिस्तान दोनों एक साथ भारत से जंग लड़ता है तो भारत को मुंह की खानी होगी।

चीनी विदेश मंत्रालय ने भी भारत से ये कहा-

बता दें कि संसद में रक्षा मंत्रालय के बयान के बाद चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि भारत जितना जल्दी अपनी गलती को सुधार ले, उतना ही भारत के लिए अच्छा है।

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक,  चीनी विदेश प्रवक्ता ने कहा कि भारत अपने सेना को लद्दाख के ब्लैक टॉप चोटी से वापस जमीन पर बुला ले। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को मॉस्को में चीन के विदेश मंत्री के साथ हुए समझौते के मुताबिक, सैन्य व राजनयिक स्तर पर बात कर अपनी सेना को तुरंत वापस बुलाना चाहिए।

ऐसा नहीं करने पर चीन ने भारत को आगे किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार बताने का प्रयास किया है। 

पिछले 20 दिनों में दोनों देशों की सेना के बीच तीन बार गोलीबारी की घटना हुई

पूर्वी लद्दाख में भारत व चीन सीमा पर तनाव जारी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, पिछले 20 दिनों में दोनों देशों की सेना के बीच तीन बार गोलीबारी की घटना हुई है। दोनों देशों के बीच पहली बार फायरिंग की घटना 29 व 31 अगस्त के बीच हुई। इसके बाद, भी दो बार और दोनों देशों की सेना के बीच फायरिंग हुई है। 

यही वजह है कि दोनों देशों के बॉर्डर पर भारी तनाव है। चीनी सेना ने एक बार फिर से पैंगोंग झील के दक्षिणी हिस्से पर घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेनाओं ने असफल कर दिया था। मिल रही जानकारी के मुताबिक, 7 सितंबर को मुखपरी में दूसरी बार दोनों देशों की सेना के बीच गोली चलने की घटना हुई थी। 

यही नहीं 8 सितंबर को पैंगोंग झील के पास फिर से दोनों देशों की सेना आमने सामने हो गई, इस बार चीनी सेना के काफी उग्र होने की वजह से दोनों तरफ से करीब 100 राउंड गोली चलने की खबर है।

टॅग्स :चीनइंडियालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप