लाइव न्यूज़ :

चीन को एक इंच भी जमीन नहीं लेने देंगे: सीमा विवाद पर लद्दाख के BJP सांसद

By अनुराग आनंद | Updated: June 8, 2020 15:30 IST

बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने बॉर्डर के पास बसे गांवों का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम शांति प्रगति और समृद्धि में विश्वास रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा के पास रह रहे लोगों को सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने सुरक्षा व विकास का भरोसा भी दिलाया। 34 साल के युवा सांसद भौगोलिक आधार पर भारत के सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र लद्दाख का प्रतिनिधित्व करते हैं।भारत-चीन सीमा पर तनाव को दूर करने के लिए दोनों देश की सेनाओं के शीर्ष अधिकारियों के बीच शनिवार को बातचीत हुई है।

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख सीमा को लेकर भारत-चीन विवाद विवाद के बीच लद्दाख के भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने खुद जाकर सीमाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने चीन सीमा के पास बसे गांव में जाकर वहां लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने न सिर्फ उनका हालचाल जाना बल्कि उन सभी को सुरक्षा व विकास का भरोसा भी दिलाया। 

द क्विंट के रिपोर्ट मुताबिक, इस दौरान सांसद ने कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं जाने दी जाएगी। नामग्याल ने यह भी कहा कि हम किसी भी पड़ोसी देश के साथ तनाव नहीं करना चाहते हैं लेकिन सीमा की सुरक्षा पर किसी तरह कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सांसद नामग्याल ने कहा कि हम शांति प्रगति और समृद्धि में विश्वास रखते हैं।

जामयांग सेरिंग नामग्याल ने अनुच्छेद 370 पर भाषण देकर नरेंद्र मोदी को कर लिया था मुरीद-

बता दें कि नामग्याल लद्दाख से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। 34 साल के युवा सांसद भौगोलिक आधार पर भारत के सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।पहली बार चुनकर संसद में पहुंचे जामयांग सेरिंग नामग्याल ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पर चर्चा के दौरान इस अंदाज़ में अपनी बात रखी थी कि गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक उनके मुरीद हो गए थे।

पीएम मोदी ने नामग्याल के भाषण को ट्वीट किया था और लिखा था कि लद्दाख के भाई-बहनों की अपेक्षाओं को उन्होंने सामने रखा है, ज़रूर सुनें।

लद्दाख में सीमा विवाद पर भारत-चीन के सैन्य अधिकारियों की हुई हाई लेवल बैठक-

भारत-चीन सीमा पर तनाव को दूर करने के लिए दोनों देश की सेनाओं के शीर्ष अधिकारियों के बीच शनिवार को बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय ने इस बैठक को लेकर रविवार को आधिकारिक बयान जारी किया।

यह सीमा विवाद पर लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बातचीत के बाद पहला आधिकारिक बयान है। विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "भारत-चीन सीमा से लगे क्षेत्रों में तनाव को दूर करने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में दोनों देशों ने राजनयिक और सैन्य माध्यमों के जरिये बातचीत की है।"

बता दें कि छह जून को चूसूल-मोल्डो में दोनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई। भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की ओर से कमांडर ने बातचीत की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बयान में कहा कि यह बैठक सौहर्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में हुई। विभिन्न द्विपक्षीय समझौते के अनुसार, दोनों पक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने पर सहमत हुए हैं। 

टॅग्स :चीनलद्दाख़लद्दाखभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील