लाइव न्यूज़ :

मसूद अजहर पर जारी आधिकारिक बयान में चीन ने की पाकिस्तान की तारीफ, भारत का नहीं लिया नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2019 10:58 IST

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर को बुधवार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया।

Open in App
ठळक मुद्देमसूद अजहर को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया।पुलवामा हमले और भारतीय संसद पर हुए हमले जैसे आतंकवादी कार्रवाइयों के पीछे मसूद अजहर का हाथ था।

चीन ने गुरुवार को कहा  कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर के खिलाफ मिले नए सबतों से पूरी तरह संतुष्ट था। भारत का नाम लिए बगैर जारी किए गए इस बयान में पाकिस्तान की आतंकवाद से लड़ने की कोशिशों की तारीफ भी की गयी है। 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार को मसूद अजहर को 'वैश्विक आतंकवादी' घोषित किया। इससे पहले चीन ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने पर तकनीकी रोक लगा दी थी जिसकी वजह से उसे वैश्विक आतंकवादी नहीं घोषित किया जा  सका था। 

जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गयी थी। 

भारत के विदेश सचिव विजय गोखले 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चीन के दौरे पर थे। गोखले ने अपने दौरे में चीन  के सामने मसूद अजहर से जुड़े नए सबूत पेश किये थे।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने गुरुवार को कहा, "हाल ही में सम्बन्धित देशों ने 1267 कमेटी के सामने नई ताजा सामग्री पेश की...इन दस्तावेज का ध्यानपूर्वक निरिक्षण करने और सम्बन्धित पक्षों की राय जानने के बाद चीन इस नतीजे पर पहुँचा कि उसे प्रस्ताव पर कोई एतराज नहीं है।"

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान में भारत या किसी भी देश का नाम नहीं लिया। 

चीन ने अपने बयान में पाकिस्तान की तारीफ भी की है। चीन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "हम इस बात पर जोर देना चाहेंगे कि पाकिस्तान ने आतंकवाद से लड़ने में बहुत ज्यादा योगदान दिया है, जिसका अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पूरा संज्ञान लेना चाहिए। चीन आतंकवादियों और अतिवादियों के खिलाफ जारी पाकिस्तान के प्रयासों को पूरा समर्थन देता रहेगा। "

 

जैश सरगना मसूद अजहर का इतिहास

मौलाना मसूद अजहर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। मसूद का जन्म पाकिस्तान के बाहावलपुर में 1968 को हुआ था। इसके कुल ग्यारह भाई-बहनों है।

अजहर  को सबसे पहले 1994 में श्रीनगर में गिरफ्तार किया गया था। 2000 में मौलाना मसूद अजहर ने जैश-ए-मोहम्मद नाम के आतंकी संगठन की स्थापना की।

2001 में भारतीय संसद पर हमला हुआ। इसके पीछे भी जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का ही हाथ था।

टॅग्स :मसूद अजहरचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण